{"_id":"6317bbc2316e2f290b583c82","slug":"rss-chief-mohan-bhagwat-reached-raipur-to-participate-in-all-india-coordination-committee-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, राष्ट्रीय समन्वय बैठक में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: संघ प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रायपुर, राष्ट्रीय समन्वय बैठक में लेंगे भाग
Wed, 07 Sep 2022 09:05 PM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, रायपुर।
एजेंसी, रायपुर।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:05 PM IST
सार
आयोजक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत रेल मार्ग से राजधानी पहुंचे। वहीं आरएसएस सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही आ चुके थे।
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का आयोजन होगा। संघ से प्रेरित संगठनों की बैठक में भाग लेने के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार शाम रायपुर पहुंच गए। तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक 10 सितंबर से शुरू होगी। इसमें भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
आयोजक प्रवक्ता ने बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत रेल मार्ग से राजधानी पहुंचे। वहीं आरएसएस सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले और अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी पहले ही आ चुके थे। शनिवार से होने वाले समन्वय बैठक की योजना तैयार करने के लिए भागवत, होसबले और अन्य पदाधिकारी बुधवार से शुक्रवार (7 से 9 सितंबर) तक बैठक करेंगे।
विज्ञापन
इस बीच मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस दौरान समन्वय बैठक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस तरह की बैठकें नौ सितंबर तक चलती रहेंगी।
विज्ञापन
समन्वय बैठक में इन पर होगी चर्चा
समन्वय बैठक में पर्यावरण, पारिवारिक जागरूकता और सामाजिक समरसता से संबंधित विषयों पर समन्वित प्रयासों पर चर्चा करने के अलावा संगठनों की गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी। इसके अलावा शिक्षा और वैचारिक क्षेत्रों, अर्थव्यवस्था, सामाजिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।