{"_id":"687785e821e0d5a03800e5c6","slug":"rs-50-crore-approved-for-jagdalpur-cg-bjp-president-kirandeo-expressed-gratitude-to-cm-sai-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवर रहा जगदलपुर: 50 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने सीएम साय का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवर रहा जगदलपुर: 50 करोड़ रुपये की मिली स्वीकृति, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने सीएम साय का जताया आभार
Wed, 16 Jul 2025 04:29 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 16 Jul 2025 04:29 PM IST
सार
CG News: नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर को संवारने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंहदेव
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG News: नगर निगम क्षेत्र जगदलपुर को संवारने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग से शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति मिली है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरणसिंह देव ने जगदलपुर शहर के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री अरुण साव को पत्र लिखकर राशि की मांग की थी ।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने अपने पत्र में बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, वार्ड क्रमांक 35 के अंतर्गत एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क चौड़ीकरण कार्य, नगरोत्थान योजना से दलपत सागर विकास कार्य एवं सौंदर्यीकरण , मुक्तिधाम से समुंद चौक से पावर हाउस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक चौड़ीकरण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण कार्य के लिये संबंधित पत्र भेजकर कर राशि की मांग की थी । उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी का जगदलपुर के चौमुखी विकास के लिए 50 करोड़ रूपए राशि की स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव जी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
दलपत सागर का होगा सौंदर्यीकरण
बस्तर के ऐतिहासिक धरोहर विशाल दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के लिए राशि स्वीकृत होने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने कहा कि बस्तरवासियों की वर्षों से बहुप्रतीक्षित मांग रही कि दलपत सागर को संवारनें व सुरक्षित करने के लिये योजनाबद्ध रुप से उसका सौंदर्यीकरण होगा, वहीं मुक्तिधाम से समुंद चौंक से पवार हाऊस चौक से पंचपथ चौक से लालबाग आमागुड़ा चौक तक सड़क निर्माण कार्य जिसकी क्षेत्र के जनता की बहुप्रतीक्षित मांग इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों के आवागमन में सुविधा होगी। वहीं बोधघाट थाना से कमिश्नर ऑफिस तक बीटी सड़क निर्माण एवं एमपीएम हॉस्पिटल से एलआईसी रोड बीटी सड़क निर्माण कार्य हेतु राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन दोनों सड़को की मांग काफी दिनों से क्षेत्र की जनता ने रखी थी। जिसके निर्माण कार्य के लिए राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। साथ ही जगदलपुर शहर में हमारे बस्तर के छात्रों के लिए बहुप्रतीक्षित मांग नालंदा परिसर सैंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन 500 सीटर सर्व सुविधा युक्त सेंट्रल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य किया जाएगा एवं शहर के विकास के लिए अन्य निर्माण कार्य हेतु राशि स्वीकृत हुई है।
विज्ञापन
'साय के सुशासन में बस्तर का विकास प्राथमिकता'
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बस्तर का विकास सदैव प्राथमिकता में रहा है। जगदलपुर शहर विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हुआ है। हमारे मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उपमुख्यमंत्रीअरुण साव महती प्रयास से हमारे दलपत सागर के योजनाबद्ध सौंदर्यीकरण कार्य , सड़क निर्माण कार्य, नालंदा परिसर निर्माण को साकार रूप देने की सार्थकता यथाशीघ्र सिद्ध होगी। श्री देव ने कहा कि बस्तरवासियों के मांग के अनुरूप विकास कार्य किया जायेगा। सभी कार्य को जल्द शुभारंभ किया जायेगा। और क्षेत्र की जनता को सौगात दिया जायेगा। आने वाले अनेक वर्षों तक दलपत सागर सुरक्षित व प्राकृतिक सुंदरता का प्रतिरूप बना रहे, इस उद्देश्य के साथ दलपत सागर को संवारने योजनाबद्ध ढंग से कार्य पूर्ण होंगे।