फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rooster party on children's day in chhattisgarh raigarh

Raigarh: बाल दिवस पर स्कूल में मुर्गा पार्टी, फिर माल्यार्पण-सरस्वती पूजन, मास्टर जी बोले-इसमें कुछ गलत नहींं

Tue, 15 Nov 2022 04:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़ Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 15 Nov 2022 04:47 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में अक्सर शराब और मुर्गा पार्टी की बातें सामने आती रहती हैं। कई बार तो शराब पीकर टीचर भी स्कूल जाते पकड़े गए हैं। इनका वीडियो भी वायरल हुआ है। स्कूलों में शिक्षा का स्तर यहां तक है कि कई टीचर अफसरों की क्लास में फेल तक हो चुके हें। अब बाल दिवस पर मुर्गा पार्टी ने एक बार फिर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

विज्ञापन
rooster party on children's day in chhattisgarh raigarh
बाल दिवस के दिन स्कूल में हुई मुर्गा पार्टी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित एक सरकारी स्कूल में बाल दिवस पर मुर्गा पार्टी हुई। टीचरों ने खुद भी खाया और बच्चों को भी खिलाया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण और सरस्वती पूजन किया। इस पर भी मास्टर जी का कहना है कि, इसमें कुछ गलत नहीं है। मास्टर जी यह भी कह रहे हैं कि बच्चों के कहने पर मुर्गा पार्टी की गई। फिलहाल संकुल समन्वयक ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने की बात कही है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, सारा मामला लैलूंगा ब्लाक की ग्राम पंचायत नारायणपुर के दर्रीपारा कोड़ामाई के सरकारी स्कूल का है। सोमवार को प्रदेश के हर स्कूलों की तरह यहां पर भी बाल दिवस का कार्यक्रम था। खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में न सांस्कृतिक कार्यक्रम थे, न खेलकूद और न ही कोई प्रतियोगिताएं हुईं। पर बच्चों को मुर्गे की दावत जरूर मिली। सबसे पहले स्कूल पहुंचते ही टीचरों और स्टाफ ने मुर्गा पार्टी का जमकर मजा लिया। इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी प्रधान पाठक इल्क्युरिस इक्का का कहना है कि बच्चों के कहने पर मटन मुर्गा बनाया गया था। उसके अलावा गोभी की सब्जी भी बनाई गई थी। सभी बच्चों को भी मुर्गे की सब्जी दी गई। जब उनसे पूछा गया कि पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण नहीं किया, सरस्वती पूजन नहीं किया, तो बोले कि भोजन के बाद होगा। मुर्गा पार्टी करने के बाद पूजन को वे गलत नहीं मानते हैं। कहते हैं इसमें कुछ गलत नहीं है। स्कूल में मुर्गा पार्टी को लेकर भी वह दलीलें देते रहे। 



वहीं संकुल प्रभारी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि स्कूल में मुर्गा पार्टी उचित नहीं है। बाल दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होना चाहिए। बच्चों का मनोरंजन होना चाहिए। शासन के आदेश पर सप्ताह में एक दिन सिर्फ अंडा देने का प्रावधान है। स्कूल में क्या हुआ, इसकी जानकारी आपसे मिल रही है। मैं दूसरे स्कूल के कार्यक्रम में व्यस्त था। इसकी जांच के बाद मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को आगे दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed