फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   robbed with father and son in Tilda-Nevra raipur

Raipur: जाम छलकाने से पहले ही लुट गए बाप-बेटे, बदमाश ने पहले जमकर पीटा, फिर रुपए छिनकर पी गया दारू, गिरफ्तार

Fri, 31 Mar 2023 07:13 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 31 Mar 2023 07:13 PM IST
सार

राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा तहसील में बाप-बेटे को शराब खरीदना महंगा पड़ गया। जाम छलकाने से पहले ही दोनों लूट के शिकार हो गए। दरअसल, बाप-बेटे शराब खरीदने मदिरा दुकान पहुंचे थे।

विज्ञापन
robbed with father and son in Tilda-Nevra raipur
बदमाश आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा तहसील में बाप-बेटे को शराब खरीदना महंगा पड़ गया। जाम छलकाने से पहले ही दोनों लूट के शिकार हो गए। दरअसल, बाप-बेटे शराब खरीदने मदिरा दुकान पहुंचे थे। शराब खरीदने के लिए युवक का पिता जैसे ही पैसा निकल रहा था, तो दौरान बदमाश आ धमका और अश्लील गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। मामला कंडरापारा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा का है।

विज्ञापन


आरोपी बदमाश ने प्रार्थी के जेब से जबरन छह सौ रुपए निकाल लिए और उनके साथ मारपीट भी की। प्रार्थी राजेंद्र यादव ने बीते दिनों रिपोर्ट दर्ज कराया कि वो अपने बेटे चंद्रहास यादव के साथ दारू खरीदने शराब दुकान गया था।  शराब खरीदने अपने जेब से जैसे ही पैसा निकाल रहा था, वहीं आरोपी बदमाश से झगड़ा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

इस पर राजेंद्र ने अपने बेटे को बुलाया जो आकर बीच बचाव कर रहा था। इस पर आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। 

सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपी राजेश्वर निषाद उर्फ सोमू से पूछताछ पर उसने लूट के 600 में से 400 रुपए होना बताया। बाकी 200 रुपए खर्च कर डाले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ 138/23 धारा 394 के तहत मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed