फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   road accident in raipur 1 people death

रायपुर: कार ने ऑटो को मारी टक्कर, फिल्टर प्लांट की दीवार से जा टकराई, हादसे में एक की मौत

Mon, 24 Apr 2023 11:45 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 24 Apr 2023 11:45 AM IST
सार

राजधानी रायपुर में भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रिंगरोड पर सोमवार की सुबह एक रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

विज्ञापन
road accident in raipur 1 people death
कार और ऑटो में टक्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी रायपुर में भाठागांव फिल्टर प्लांट के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रिंगरोड पर सोमवार की सुबह एक रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद तेज रफ्तार कार फिल्टर प्लांट की दीवार से जाकर टकराई मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि मिनी कूपर कार ऑटो को भीषण टक्कर मारने के बाद जगदलपुर की बस से उतरे यात्री को बुरी तरह से रौंद दिया। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि युवक का शरीर दो भागों में बंट गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस कार चालक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि कार सवार चालक नशे में धुत था और कार को तेज रफ्तार चला रहा था। नशे में अनियंत्रित होकर ऑटो को टक्कर मार दी । खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed