फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Road accident in Chhattisgarh An SUV bumped into a truck and four people died

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा, चार लोगों की मौत और पांच घायल

Sun, 09 Aug 2020 10:56 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, महासमुंद Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 09 Aug 2020 10:56 AM IST
विज्ञापन
Road accident in Chhattisgarh An SUV bumped into a truck and four people died
छत्तसीगढ़ के महासमुंद में सड़क हादसा - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। महासमुंद इलाके में एक एसयूवी कार और ट्रक एक दूसरे से जा भिड़े, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है और इस हादसे में पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

विज्ञापन



पिथौड़ा पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) एनके स्वर्णकर ने बताया कि ये घटना आज सुबह की है जब पिथौड़ा पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आने वाले टेका गांव के पास एक एसयूवी और स्टेशनरी ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। एसएचओ ने बताया कि एसयूवी गाड़ी का चालकर अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक से जाकर टकराया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गा़ड़ी में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चौथे शख्स की मृत्यु स्थानीय अस्पताल तक ले जाने में हो गई। घायलों को रायपुर के बी आर आंबेडकर मेमोरियल अस्पताल में ले जाया गया। मृतकों में भारत रविदास, मिथुन सिन्हा, समल सिन्हा और वी दास शामिल हैं, इन सभी लोगों की आयु 19-25 साल के बीच थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से महाराष्ट्र के भंडारा जिले के लखनी शहर में जा रहे थे। वाहन के चालक के खिलाफ आईपीसी तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें 279 (रैश ड्राइविंग), 337 (जीवन को खतरे में डालने या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा से आहत होने के कारण) और 304ए (लापरवाही से हुई मौत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed