फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Retired policeman took life by beating him by relatives police detained three people including his wife

Jashpur: रिश्तेदारों ने पीटकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी की ली जान, पत्नी समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Fri, 26 Apr 2024 01:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 26 Apr 2024 01:20 PM IST
सार

शपुर में बीती रात कुनकुरी थाना इलाक़े के हर्राडांड गांव में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसे डंडे से इतना पीटा कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Retired policeman took life by beating him by relatives police detained three people including his wife
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में बीती रात कुनकुरी थाना इलाक़े के हर्राडांड गांव में एक रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर में घुसकर उसे डंडे से इतना पीटा कि अस्पताल पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी, सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर के साथ जांच में जुट गई हैं।पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

 

थाना प्रभारी मल्लिका तिवारी ने अमर उजाला को बताया कि हर्राडांड चौक से कुछ ही दूरी पर मृतक प्रभात टोप्पो के घर में हत्या की वारदात हुई है।इस घटना में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।उनसे पूछताछ की जा रही है।प्रारंभिक जांच में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जिसके आधार पर पुलिस जल्द ही हत्या के कारणों और हत्या में शामिल लोगों का पता लगाने की ओर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

 

 

घटनास्थल के बाहर मौजूद  लोगों ने बताया कि मृतक प्रभात टोप्पो पिता पास्कल टोप्पो उम्र 49 वर्ष रायगढ़ जिले में सिपाही के पद पर पदस्थ था,जो 5 साल पहले अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेकर गाँव लौटा था। मृतक आदतन शराबी था और नशे में अक्सर झगड़ा करता था।पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि इस हत्या में मृतक के नजदीकी रिश्तेदार शामिल होंगे।कुनकुरी पुलिस मृतक की पत्नी और दो रिश्तेदारों को थाने लेकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

दरअसल, घटना बीती रात की है। घरवाले बता रहे हैं कि कल रात को प्रभात टोप्पो शराब के नशे में आया था। घर में सब सो रहे थे। रात को जब उठे तो देखा कि मृतक बिस्तर में बेहोश पड़ा है। ऐसे में उसे कुनकुरी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से आई सूचना में चोट लगने से मृत्यु होने की बात से पुलिस के कान खड़े हो गए।थाना प्रभारी मल्लिका ने बताया कि लाश का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शुरुआती जांच में कुछ संदेहियों से पूछताछ की जा रही है।जल्द ही हत्या के कारणों और हत्या ने शामिल लोगों का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed