फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   Reports of cow slaughter in forest sparked outrage; police arrested two accused; 3 absconded in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: जंगल में गोहत्या की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने घेराबंदी कर 2 आरोपियों को दबोचा; 3 फरार

Tue, 15 Sep 2026 03:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 15 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

जंगल के भीतर कथित गोहत्या की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब चार किलो कथित गौमांस और दो टांगी बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
Reports of cow slaughter in forest sparked outrage; police arrested two accused; 3 absconded in Chhattisgarh
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अम्बिकापुर अंतर्गत आने वाले सीतापुर थाना क्षेत्र में गौ हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल का है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से लगभग चार किलोग्राम गौमांस और दो टांगी बरामद की हैं। वहीं, इस मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस की घेराबंदी, मौके से ही पकड़ लिया
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम रजौटी के सान्याघुटरी जंगल में कुछ लोग गाय काट रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अजय कुमार कुजूर और रंजीत कुजूर को मौके से ही पकड़ लिया। वहीं, इस आपराधिक कृत्य में शामिल तीन अन्य आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस अब फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
साक्ष्य जब्त, आरोपियों को भेजा जेल
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से दो टांगी और करीब चार किलोग्राम गौमांस बरामद किया। इसके अलावा पुलिस टीम ने घटनास्थल से कटे हुए गाय के अवशेष भी जब्त किए हैं। अन्य सभी साक्ष्यों को भी पुलिस ने अपनी कार्रवाई में शामिल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों से कथित तौर पर पता चला कि गौमांस को आपस में बांटने की योजना थी। इसके अलावा बचा हुआ मांस बेचने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed