फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   renuka singh tweet minister of chhattisgarh government will dance to priyanka gandhi

केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने पूछा- क्या छत्तीसगढ़ के मंत्री प्रियंका गांधी को नचवाएंगे..?

Fri, 27 Dec 2019 07:09 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 27 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
renuka singh tweet minister of chhattisgarh government will dance to priyanka gandhi
रेणुका सिंह
छत्तीसगढ़ आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर राज्य के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बीच विवाद बढ़ गया है। आदिवासी नृत्य महोत्सव में मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्रीय राज्यमंत्री को लेकर बयान दिया कि वे खुद मांदर बजाएंगे और रेणुका सिंह को नचाएंगे। अब इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोला है, और अमरजीत भगत से जवाब मांगा है।
विज्ञापन


रेणुका सिंह ने छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत के बयान पर अब उन्हीं से जवाब मांगा है। रेणुका सिंह ने ट्वीट कर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत से पूछा कि 'क्या रेणुका को मांदर बजाकर नचाने की बात करने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री प्रियंका गांधी को नचाएंगे?
विज्ञापन




गौरतलब है कि हाल ही में छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य महोत्सव में राज्य सरकार द्वारा आमंत्रित न किए जाने पर रेणुका सिंह ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेणुका के आरोप पर राज्य के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने चुटकी लेते हुए कहा कि था कि वे रेणुका सिंह को बुलाएंगे और खुद मांदर बजाकर उन्हें नचवाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की थाप पर उन्होंने बस्तर के आदिवासी कलाकारों के साथ नृत्य भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed