{"_id":"ffc3e4826912437e2bdbe2c9326a6302","slug":"rape-in-kanya-ashram-in-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या आश्रम में दो छात्राओं का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्या आश्रम में दो छात्राओं का यौन शोषण
टीम डिजिटल/ अमर उजाला दिल्ली
Updated Sat, 08 Mar 2014 11:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छ्त्तीसगढ़ के नारायणपुर में जिला मुख्यालय से 52 किलोमीटर दूर ओरछा मार्ग पर स्थित धनोरा के कन्या आश्रम में आठवीं की दो नाबालिग छात्राओं के यौन शोषण का मामला सामने आया है। माता रुकमणी सेवा संस्थान द्वारा संचालित इस आश्रम में कुल 40 छात्राएं पढ़ रही हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि आश्रम अधीक्षिका नीता का पति विनोद नाग पिछले आठ महीने से डरा धमकाकर आश्रम की दो नाबालिगों का लगातार यौन शोषण कर रहा था।
इसी बीच आरोपी पति व आश्रम अधीक्षिका दोनों फरार हो गए हैं। इस मामले के सामने आते ही दिल्ली व रायपुर से उच्चाधिकारियों की टीमें नक्सल इलाके में स्थित घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन
पिछले आठ महीने से आरोपी मासूमोंको रात में अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। वह पत्नी के कमरे में छात्राओं को लेकर आता और उन्हें नींद से जगाकर यौन शोषण करता।
विज्ञापन
बच्चियां रोती तो उन्हें धमकी दी जाती। जब बच्चियों ने इसकी शिकायत की तो अधीक्षिका ने मामले को टाल दिया।
जब ग्रामीणों को इस बारे में जानकरी हुई तो उन्होंने आरपो को सबक सिखाने की सोची। इसी बीच कुछ अधिकारियों को इस मामले की भनक मिली और उन्होंने उच्च स्तरीय जांच बैठकर कार्यवाई शुरु की।