फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rape_crime_chhattisgarh

हैवानियत: नाना ने किया नातिन से दुष्कर्म

Thu, 24 Jul 2014 03:01 PM IST
Updated Thu, 24 Jul 2014 03:01 PM IST
विज्ञापन
rape_crime_chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक नाना ने अपनी 12 साल की नातिन से रेप किया है।

विज्ञापन


43 साल के देव सिंह ने अपनी 12 साल की नातिन को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाना को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। घटना लेमरू क्षेत्र से 35 किलोमीटर दूर स्थित एक वनांचल गांव की है।

रेप कर दी धमकी

rape_crime_chhattisgarh

घटना इसी महीने की 12 तारीख से 21 तारीख के बीच की है। देव सिंह ने नातिन से दुष्कर्म कर किसी को घटना की जानकारी न देने की धमकी दी। ऎसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी।

नातिन कुछ दिन शांत रही इस बीच देव सिंह ने कई बार नातिन से रेप किया। कुछ दिनों बाद किशोरी ने हिम्मत कर अपनी आपबीती परिजनों को बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया गिरफ्तार

rape_crime_chhattisgarh
मंगलवार रात परिजन किशोरी को लेकर गांव से 100 किलोमीटर दूर कटघोरा थाना पहुंचे। पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी।

पुलिस ने देर रात गांव पहुंचकर देव सिंह को पकड़ लिया। किशारी की शिकायत पर देव के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (धमकी देकर) और 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।


कटघोरा के एसडीओपी संजय महादेवा का कहना है कि किशोरी के बयान के आधार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। देव, को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

जेल में काट चुका है सजा

rape_crime_chhattisgarh

नातिन से रेप करने वाला देव सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। वह पहले हत्या के मामले में सजा पा चुका है। वह कई साल से हत्या के जुर्म में जेल की सजा काट रहा था।

हाल में सजा पूरी होने पर इसे रिहा किया था। इसी के बाद देव अपने परिवार वापस पहुंचा और 12 साल की नातिन से रेप किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed