{"_id":"1d0bc03ca7e5047a226dcecc1810ed43","slug":"rape-chhatisgarh-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलती महिला से दिन दहाड़े बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह चलती महिला से दिन दहाड़े बलात्कार
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 27 Nov 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में एक 45 वर्षीय महिला से दिन दहाड़े बलात्कार की घटना सामने आई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय पीड़ित महिला सुबह 5 बजे अपनी दुकान खोलने जा रही थी। उसी वक्त आरोपी सलमान(19) ने उससे गली में ले जाकर बलात्कार किया।
पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी जिसके बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले ही कई मामलों में जेल जा चुका है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार आरोपी हमेशा नशे में धुत धूमता है और लोगों से कई बार पैसे छीनने का प्रयास भी किया है।
बढ़ाई जाएगी सुरक्षा
इस घटना पर शहर के एसपी ओपी पाल ने कहा कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सुरक्षा इंतजाम बढाए जाएंगे।