फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ramnavmi: Shriram Janmotsav celebrated in Raipur

रायपुर में धूमधाम से मना श्रीराम जन्मोत्सव: मंदिरों में लगे जयकारे, विशेष श्रृंगार के साथ निकली शोभायात्रा

Thu, 30 Mar 2023 08:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 30 Mar 2023 08:16 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामनवमी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। राजधानी के श्रीराम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग रही। श्रदालु भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंग बली के दर्शन करने पहुंचे।

विज्ञापन
Ramnavmi: Shriram Janmotsav celebrated in Raipur
दूधाधारी मठ स्थित श्रीराम मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामनवमी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। राजधानी के श्रीराम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग रही। श्रदालु भगवान श्रीराम, माता जानकी और बजरंग बली के दर्शन करने पहुंचे। सभी मंदिरों में जय श्रीराम... श्रीराम के नारे लगे।

विज्ञापन





जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। इस क्रम में रायपुर के प्राचीन दूधाधारी मठ में विशेष पूजा-अर्चना की गई। यहां दोपहर 12 बजे रामलला का जन्म हुआ। इस दौरान राम, लक्ष्मण और मां सीता का विशेष श्रृंगार किया गया है। इस मठ में श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न एक ही गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठति हैं। 
विज्ञापन










इस दूधाधारी मठ का निर्माण सन 1554 में हुआ था। वहीं भगवान श्रीराम के ननिहाल और माता कौशल्या का मायका चंदखुरी में स्थित कौशल्या मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यहां राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां भगवान श्रीराम माता कौशल्या के गोद में बालक रुप में विधमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




दूसरी ओर राजधानी के वीआईपी चौक स्थित राम मंदिर में लोग दर्शन करने के लिए उमड़े। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सपरिवार मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। प्रदेश के सुख, समृद्धि और समृद्धि की कामना की। यहां दर्शन करने के लिए रायपुर सहित दूसरे जिलों के लोग भी पहुंचे। मंदिर में भगवान राम के जन्म के बाद महाआरती की गई। भगवान राम को महाभोग लगाया गया। भगवान श्रीराम के जन्म पर उन्हें पालकी में विरामजमान कर मंदिर परिसर में घुमाया गया। चारों तरफ जयश्रीराम जय श्रीराम के जयघोष से मंदिर गूंज उठा। 



वहीं शाम को श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह की ओर से बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में सवा करोड़ हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पं. विजयशंकर मेहता ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसमें शामिल होने के लिए सीएम भूपेश बघेल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मेहता के 'सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़' विषय पर व्याख्यान को सुना। 



मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं।  हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले। मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed