फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh wrote a letter to Union Ministers demanding reservation for Mahar/Mehra/Mehar caste

रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों को लिखा खत: महार/मेहरा/मेहर जाति को आरक्षण और बस्तर के लिए हवाई सुविधा की मांग

Thu, 20 Apr 2023 11:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 11:42 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बस्तर के आम लोगों को भी दिल्ली के लिए हवाई सुविधा और प्रदेश के महार/मेहरा/मेहर जाति को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति की सूची में प्रतिस्थिापित करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को लेटर लिखा है। 

विज्ञापन
Raman Singh wrote a letter to Union Ministers demanding reservation for Mahar/Mehra/Mehar caste
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बस्तर के आम लोगों को भी दिल्ली के लिए हवाई सुविधा और प्रदेश के महार/मेहरा/मेहर जाति को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति की सूची में प्रतिस्थिापित करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों को लेटर लिखा है। 

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में प्रदेश के महार/मेहरा/मेहर जाति को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति की सूची में प्रतिस्थिापित करने का अनुरोध किया है। पूर्व सीएम रमन सिंह ने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ राज्य में महारा/महरा जाति को छत्तीसगढ राज्य अनुसूचित जाति की सूची के सरल कमांक 33 में महार/मेहरा/मेहर के साथ प्रतिस्थापित करने के लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन


महारा समुदाय की जनसंख्या करीब 6 लाख से अधिक
उन्होंने विशेष ध्यान दिलाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर संभाग में महारा समुदाय की जनसंख्या लगभग 6 लाख से अधिक है, जो वर्ष 1992 से आरक्षण से वंचित हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने महरा, माहरा समुदाय को छत्तीसगढ़ की अनुसूचित जातियों की सूची में महार, मेहरा, मेहर की पर्यायवाची के रूप में शामिल करने की अनुशंसा प्रस्ताव 7.12.2021 23.12.2021. 10.01.2022 और 28.01.2022 अनुसार की है।  प्रक्रिया अनुसार भारत के महारजिस्ट्रार एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने प्रस्ताव का परीक्षण कर सहमति व्यक्त कर दी है। जिसमें कि भारत सरकार राजपत्र दिनांक 18.12. 2002 अनुसार पूर्ववर्ती मध्यप्रदेश सरकार में महार, मेहरा, मेहर, महारा को अनुसूचित जाति की श्रेणी में रखने की मान्यता प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में डॉ रमन सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह जो भारत के संविधान के अनुच्छेद 341 (2) के परिपेक्ष्य में प्रस्ताव संसद के विचारार्थ एवं पारित करने के लिए विधेयक के रूप में प्रसंस्कृत किये जाने के लिए विधेयक संसद में प्रस्तुत करने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया।


बस्तर के लोगों को दिल्ली के लिए हवाई सुविधा की मांग' 
इसके साथ ही डॉ रमन सिंह ने गृह मंत्रालय और इंडिगो के मध्य हुए अनुबंध के अनुसार बस्तर के नक्सल मोर्चे पर तैनात हजारों जवानों के लिये बस्तर से दिल्ली तक निःशुल्क हवाई सुविधा के लिए केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को आभार प्रकट किया है। इसके बाद उन्होंने पत्र में आगे लिखा कि बस्तर के आम नागरिकों के लिए दिल्ली के लिए कोई सीधी रेल या बस सेवा नहीं है, गृह मंत्रालय के उपरोक्त अनुबंध अनुसार केवल अर्धसैनिक बल के जवानों के लिये सप्ताह में 3 दिन इंडिगो का 70 सीटर विमान संचालित है। यदि इस 70 सीटर विमान के स्थान पर 114 सीटर विमान का संचालन कर, अर्धसैनिक बल के अलावा शेष 30-40 सीटें आम नागरिकों के लिये आरक्षित कर, हवाई सेवा संचालित की जाये, तो आम नागरिकों को सहुलियत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed