फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   raman singh targeted cm bhupesh regarding raipur dharm sabha in balod

धर्मसभा पर विवाद: सीएम के बयान पर रमन सिंह बोले- साधु-संत किसी पार्टी के नहीं होते, भूपेश को समझ नहीं आएगा

Sun, 19 Mar 2023 07:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 19 Mar 2023 07:15 PM IST
सार

रमन सिंह ने कहा कि, मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री रहूं या ना रहूं, मेरी बनाई योजनाएं जनता के दिलों में हमेशा रहेंगी। मुझे सुकून की नींद आ पाती है, क्योंकि मैंने लोगों के लिए कुछ किया है। कार्यक्रम में समाज की ओर से सामाजिक समरसता सम्मान करते हुए सर्व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन
raman singh targeted cm bhupesh regarding raipur dharm sabha in balod
बालोद में हो रहे समरसता सम्मेलन में बोलते पूर्व सीएम रमन सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रही धर्म सभा को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साधु-संतों को लेकर दिए गया बयान पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने कटाक्ष किया है। रमन सिंह ने कहा कि, भूपेश को समझ नहीं आएगा, यह साधु-संतों की रैली है और सामाजिक समरसता के लिए निकाली गई थी। साधु-संत किसी भी पार्टी के नहीं होते, वह केवल सर्व समाज के होते हैं। यह एक धर्म सभा है। भूपेश को तो सभी भाजपा के ही दिखते हैं। पता नहीं कांग्रेस में कौन हैं। पूर्व सीएम डॉ. सिंह रविवार के बालोद में  सामाजिक समरसता सम्मेलन और रंग महोत्सव कार्यक्रम में बोल रहे थे। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...धर्मसभा पर सियासत: CM भूपेश बोले- बीजेपी समर्थित साधु-संत जनता को कर रहे गुमराह, भाजपा ने दिया करारा जवाब
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुनकर समितियों का कर्ज किया माफ 
अर्जुंदा नगर में देवांगन समाज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के प्राचीनतम समाजों में से बुनकर देवांगन समाज की बड़ी भूमिका है। मुख्यमंत्री बनते ही समाज के लोगों से मैने चर्चा की और समाज के पीछे जाने के कारणों का पता लगाया। तब एक ही बात सामने आई कि बुनकर सहकारी समितियां कर्ज में है। बैंक से लोन नहीं मिलता। उसी दिन निर्णय लिया गया और बुनकरों के कर्ज माफ किया। यह भी निर्णय लिया कि बुनकरों के बनाए कपड़े स्कूल के बच्चे पहनेंगे। आज कोसा की पहचान देवांगन समाज से है।



जनता के दिलों में रही मेरी योजनाएं
रमन सिंह ने कहा कि, मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री रहूं या ना रहूं, मेरी बनाई योजनाएं जनता के दिलों में हमेशा रहेंगी। मुझे सुकून की नींद आ पाती है, क्योंकि मैंने लोगों के लिए कुछ किया है। कहा कि, 80 लाख गरीब परिवारों के लिए चावल पहुंचाया और मेरे जो दिल से जुड़ी योजनाएं हैं, उसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह शामिल है। यहां समाज ऊंच नीच का कोई भाव नहीं होता। एक मंच पर सभी आते हैं। कहा कि, अर्जुंदा, छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक केंद्र बिंदु हुआ करता था। इस माटी में कला को जीने वाले लोगों ने जन्म लिया है। अर्जुंदा में आना मेरा सौभाग्य है। समाज के लिए अर्जुंदा हमेशा प्रेरणा देने वाली जगह रहा है। 

यह भी पढ़ें...रायपुर में धर्म सभा: अवधेशानंद गिरी बोले- हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू; छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

सर्व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित
कार्यक्रम में समाज की ओर से सामाजिक समरसता सम्मान करते हुए सर्व समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से समाज के लिए विधायक बनाने की मांग भी मंच से माध्यम रखी गई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां पर सभी समाज समरसता बनाने की कोशिश की जाएगी। सभी समाज का योगदान सरकार में हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। कार्यक्रम में सांसद मोहन मंडावी,  विधायक कुंवर सिंह निषाद, भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed