फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh's on contesting assembly elections from Rajnandgaon, targeted Bhupesh Baghel

CG Election: रमन सिंह ने चुनाव लड़ने पर नहीं खोले पत्ते, पूर्व CM बोले- भूपेश बेदाग तो IAS जेल में क्यों?

Wed, 12 Jul 2023 05:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Jul 2023 05:27 PM IST
सार

Chhattisgarh Election 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रत्याशी कौन होगा यह पार्टी तय करती है। पार्टी के आदेश का पालन किया जाएगा 

विज्ञापन
Raman Singh's on contesting assembly elections from Rajnandgaon, targeted Bhupesh Baghel
राजनांदगांव दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जोर-आजमाइश में लगे हैं। इन सबके बीच पूर्व सीएम रमन सिंह ने राजनांदगांव से चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, प्रत्याशी कौन होगा यह पार्टी तय करती है। पार्टी के आदेश का पालन किया जाएगा। राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुझे बहुत प्यार और सम्मान मिला है। यही मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण विषय है। पूर्व मुख्यमंत्री बुधवार को राजनांदगांव के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भूपेश को सपने में दिखती है ईडी
भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए रमन सिंह ने कहा कि, प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी। छत्तीसगढ़ में ईडी कार्रवाई और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को लेकर पूर्व सीएम ने निशाना साधा। कहा कि, भूपेश बघेल रात दिन सपना शायद ईडी का ही देखते हैं। उठते हैं तो मेरा नाम लेते हैं, सोते हैं तो ईडी का सपना देखते हैं। इतना भय किस बात का है। मैं तो कहता हूं जब हम ठीक काम कर रहे हैं तो किसी से डरने की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




शराब लूट में दो हजार करोड़ खाने का काम किया
रमन सिंह ने कहा कि, ईडी ने 13000 पेज का दस्तावेज प्रमाण सहित न्यायालय में प्रस्तुत किया है। इसमें इनके कार्यकाल में किए गए घोटालों का खुलासा होगा। अभी 16 से ज्यादा लोग जेल में हैं। आईएएस अफसर जेल में हैं। अगर भूपेश बघेल और सरकार बेदाग है तो इन लोगों की जमानत क्यों नहीं हो रही है। आईएएस अधिकारी जेल में क्यों हैं। कोर्ट इनके बेल को रिजेक्ट बार-बार क्यों कर रही है। यह प्रमाणित हो चुका है संगठित गिरोह शराब के लूट में दो हजार करोड रुपए खाने का काम इन्होंने किया है। 

शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि 
उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान की पहली सरकार है, जहां सरकारी दुकान पर 30 प्रतिशत शराब विदाउट हॉल मार्क बेची जा रही है। यानी नकली शराब बेच रहे हैं। शराब दुकान में दो काउंटर हैं, जो कहीं नहीं होगा। एक सरकारी काउंटर और एक प्राइवेट काउंटर हैं। ऐसा भ्रष्टाचार का नमूना भूपेश ही प्रस्तुत कर सकते हैं, इसलिए रात को उसको ईडी दिखती है। पूर्व सीएम ने इस दौरान कोरकोट्टी हमले में शहीद एसपी सहित 29 जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed