{"_id":"642084a16d3ddbb2a106aa9e","slug":"raman-singh-reached-to-visit-maa-bamleshwari-targeted-bhupesh-baghel-in-rajnandgaon-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंचे रमन सिंह: कहा- CM घोषणावीर; राहुल गांधी को कोर्ट ने सजा सुनाई, भाजपा ने नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंचे रमन सिंह: कहा- CM घोषणावीर; राहुल गांधी को कोर्ट ने सजा सुनाई, भाजपा ने नहीं
Sun, 26 Mar 2023 11:15 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 26 Mar 2023 11:15 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है लगातार मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचे पूर्व सीएम रमन सिंह।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रविवार देर शाम चैत्र नवरात्र की पंचमी पर डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्नी सहित मंदिर में विधि विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए रमन सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं। उन्होंने राहुल गांधी मामले में भी कहा कि, उनको कोर्ट ने सजा सुनाई है, भाजपा ने नहीं। राहुल गांधी या गांधी परिवार कानून से ऊपर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसदीय सदस्यता समाप्त किए जाने पर कहा कि, उनके खिलाफ भाजपा ने मामला दर्ज नहीं किया है। जिस प्रकार के अपशब्द राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए उपयोग किए, न्यायालय ने दो साल की सजा सुनाई है। जब न्यायालय सजा सुना देता है तब सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस के अनुसार सदस्यता अपने आप समाप्त हो जाती है। चाहे कोई भी व्यक्ति क्यों न हो? कानून सबके लिए बराबर है, फिर वह छोटा हो या बड़ा हो।
विज्ञापन
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छुरिया प्रवास पर राहुल गांधी के खिलाफ हुई कार्रवाई के लेकर सवाल खड़े किए थे। साथ ही रमन सिंह पर भी निशाना साधा था। वहीं मुख्यमंत्री की ओर से विधानसभा सत्र में किए गए तमाम घोषणाओं पर तंज कसते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा वीर है। केवल घोषणा करते हैं। इन साढ़े चार सालों में क्रियान्वयन तो कुछ नहीं हुआ है।