फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raman Singh counted the achievements of the central government

Rajnandgaon: रमन सिंह ने केन्द्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां, प्रदेश की बघेल सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप

Sat, 24 Jun 2023 05:59 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 24 Jun 2023 05:59 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर-घर शराब पहुंच रही है सारे वादे पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार जनता के आम मुद्दों को लेकर उनके बीच जाएगी। 

विज्ञापन
Raman Singh counted the achievements of the central government
रमन सिंह ने केन्द्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव  के दौरे पर थे। इस  दौरान शहर के एक निजी होटल में उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा करने के साथ ही प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन



विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उपलब्धियां बताई। वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाया। रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर जनता के बीच जायेगी। कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है,सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है जनता के मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा मैदान में उतरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर-घर शराब पहुंच रही है सारे वादे पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार जनता के आम मुद्दों को लेकर उनके बीच जाएगी और कांग्रेस द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर भी लोगों के बीच जाकर चुनाव मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed