Rajnandgaon: रमन सिंह ने केन्द्र सरकार की गिनाई उपलब्धियां, प्रदेश की बघेल सरकार पर वादाखिलाफी का लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर-घर शराब पहुंच रही है सारे वादे पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार जनता के आम मुद्दों को लेकर उनके बीच जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव के दौरे पर थे। इस दौरान शहर के एक निजी होटल में उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर विभिन्न योजनाओं के संबंध में चर्चा करने के साथ ही प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान सांसद संतोष पांडे, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने शहर के एक निजी होटल में प्रेस वार्ता कर पत्रकारों से चर्चा की उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर उपलब्धियां बताई। वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूर्ण नहीं करने का आरोप लगाया। रमन सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश सरकार के घोषणा पत्र में किए गए वादों को लेकर जनता के बीच जायेगी। कांग्रेस सरकार ने घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया है,सरकार पूरी तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है जनता के मुद्दों को लेकर विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा मैदान में उतरेगी।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि घर-घर शराब पहुंच रही है सारे वादे पूरे नहीं हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी इस बार जनता के आम मुद्दों को लेकर उनके बीच जाएगी और कांग्रेस द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर भी लोगों के बीच जाकर चुनाव मैदान में उतरेगी।