Rajnandgaon: सीएम बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में होंगे शामिल, करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री ग्राम एलबी नगर एवं अर्जुनी में हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से एलबी नगर पहुंचेंगे और यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 12 नवंबर को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे जहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में 80 करोड़ 27 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। जिसमें 74 करोड़ 80 लाख 96 हजार रूपए के 61 कार्यों का भूमिपूजन एवं 5 करोड़ 46 लाख 9 हजार रूपए के 5 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री ग्राम एलबी नगर एवं अर्जुनी में हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से एलबी नगर पहुंचेंगे और यहां आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे इसके साथ ही दोपहर 2:20 पर ग्राम अर्जुनी पहुंचेंगे और भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम 5:30 बजे सामाजिक अधिकार सम्मेलन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों से भेंट करते हुए डोंगरगांव में रात्रि विश्राम करेंगे।
बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्रों में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाल बहादुर नगर और अर्जुनी में भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होने राजनांदगांव पहुंचेंगे और यहां भेंट मुलाकात कार्यक्रम कर हालचाल जानेंगे।