{"_id":"629c29ec0106c87ae9600f23","slug":"rajeev-shukla-net-worth-ranjeet-ranjan-net-worth-elected-to-rajya-sabha-from-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh News: राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, छत्तीसगढ़ से हैं राज्यसभा के उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh News: राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने दिया संपत्ति का ब्यौरा, छत्तीसगढ़ से हैं राज्यसभा के उम्मीदवार
Sun, 05 Jun 2022 09:36 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 05 Jun 2022 09:36 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। दोनों करोड़पति हैं।
विज्ञापन
राजीव शुक्ल और रंजीत रंजन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की ओर से राज्यसभा के लिए निर्वाचित दोनों सदस्यों ने संपत्ति का ब्यौरा दे दिया है। दिए गए ब्यौरे के मुताबिक रंजीत रंजन और राजीव शुक्ला दोनों ही करोड़ रुपये से अधिक के मालिक हैं। राजीव शुक्ला के पास तो अथाह संपत्ति है। रंजीत रंजन के खिलाफ जहां आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज हैं, वहीं राजीव शुक्ला के खिलाफ कोई आपराधिक प्रकरण नहीं है।
विज्ञापन
राजिव शुक्ला की संपत्ति
- दो लाख 42 हजार 500 रुपये नगद
- एसबीआइ संसद भवन नई दिल्ली में 3.30 लाख रुपये जमा
- पीएनबी सेक्टर नोएडा में भी दो खाते हैं, जिसमें 24 हजार 873 रुपये के साथ 10.58 लाख रुपये का एफडीआर है।
- राजीव शुक्ला के पास टाटा फार्चुनर गाड़ी है।
- उनकी व्यक्तिगत संपत्ति 11 करोड़ 84 लाख 25 हजार 183 रुपये है।
- राजीव के परिवार के पास 16 करोड़ 66 लाख 91 हजार से अधिक की संपत्ति में बैंक खाते
- फिल्मस एंड मीडिया शेयर प्राइवेट लिमिटेड में दो करोड़ 58 लाख 52 हजार के अधिक के शेयर
- एआरवीआर कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड में एक लाख 39 हजार 540 शेयर हैं। इनकी कीमत सात करोड़ 51 लाख नौ हजार है।
- राजीव के पास 89 लाख नौ हजार के जेवरात हैं। इनमें 1325 ग्राम सोना, 12 किलो चांदी और 48 डायमंड हैं।
- उनके पास टीसीएस और टाटा स्टील के शेयर हैं, जिनकी कीमत क्रमशः सात लाख 44 हजार 185 और 12 लाख 20 हजार 956 रुपये हैं।
विज्ञापन
रंजीत रंजन के पास है इतनी संपत्ति
- बिहार से कांग्रेस की पूर्व लोकसभा सांसद रंजीत के पास दो लाख 65 हजार रुपये नगद राशि है।
- रंजीत की व्यक्तिगत कुल संपत्ति 33.19 लाख है।
- रंजीत के पास पांच लाख रुपये की बाइक और इनोवा कार है।
- रंजीत के पास सात लाख 53 हजार के सोने के गहने हैं।
- पटना के फुलवारी शरीफ में साढ़े चार हजार वर्गफीट का प्लाट है।
- गुरुग्राम में दो प्लाट है, जिनकी कीमत चार करोड़ 45 लाख रुपये है।
- कुल संपत्ति पांच करोड़ 95 लाख रुपये है।
- बच्चों के नाम पर एक करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति है।
- इनमें एक करोड़ 55 लाख 75 हजार रुपये का लोन भी है।