फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Youth Congress takes out Walk for Democracy march

Raipur: युवा कांग्रेस ने निकाला 'वॉक फॉर डेमोक्रेसी' मार्च, राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर जताई नाराजगी

Fri, 14 Apr 2023 10:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 14 Apr 2023 10:32 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसको लेकर आज प्रदेश के प्रत्येक जिलों में वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला गया।

विज्ञापन
Youth Congress takes out Walk for Democracy march
युवा कांग्रेस ने निकाला 'वॉक फॉर डेमोक्रेसी' मार्च - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा राजधानी रायपुर में वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने नारे लगाते हुए  गांधी मैदान से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च किया। इस पैदल मार्च में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर लोकसभा में हुई कार्यवाही के विरोध में, अडानी के भ्रष्टाचार के विरोध में, म्यूट लोकतंत्र के विरोध में ,आम जनता की आवाज दबाने के विरोध में "वॉक फॉर डेमोक्रेसी" (एक कदम लोकतंत्र को बचाने के लिए) नारे के साथ पैदल मार्च किया।

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है उसको लेकर आज प्रदेश के प्रत्येक जिलों में वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला गया। राजधानी रायपुर में युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा यह मार्च निकाला गया हम इस मार्च के माध्यम से देश में लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले लोकसभा में हमारे नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाता। उनके माई को म्यूट कर दिया जाता है और अब बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से लोकसभा से उनकी सदस्यता को निरस्त कर दिया गया है। जब भी वह अडानी के खिलाफ सवाल पूछते थे तब उनके माइक को म्यूट कर दिया जाता था। इसी सब को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा प्रत्येक जिलों में हमने वॉक फॉर डेमोक्रेसी मार्च निकाला है।

विज्ञापन

 

इस मार्च में मुख्य रूप से एआईसीसी सचिव छत्तीसगढ़ सह प्रभारी विजय जांगिड़, यूथ कांग्रेस प्रभारी डॉ पलक वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, गिरीश दुबे इस मार्च में मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed