फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Union Home Minister Amit Shah can Chhattisgarh visit before arrival of PM Modi

Chhattisgarh Election 2023: पीएम मोदी के आने से पहले छत्तीसगढ़ आ सकते हैं अमित शाह, लेंगे बड़ी बैठक

Mon, 03 Jul 2023 02:20 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 03 Jul 2023 02:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के सीनियर नेताओं का प्रदेश में दौरा चल रहा है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ सकते हैं।

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah can Chhattisgarh visit before arrival of PM Modi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार राजनीतिक दलों के सीनियर नेताओं का प्रदेश में दौरा चल रहा है। इसी क्रम में राजधानी रायपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के आने से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। चर्चा है कि प्रदेश के बीजेपी नेताओं के पास सेंट्रल टीम ने जानकारी भेजी है। जल्द ही शाह के दौरे का प्रोटोकॉल जारी हो सकता है। शाह 5 जुलाई को रायपुर आ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, 5 और 6 जुलाई को रायपुर में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। इसके बाद 6 जुलाई की शाम को वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन


अगर शाह का दौरा कंफर्म होता है, तो पखवाड़ेभर के भीतर वे दूसरी बार प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वो 22 जून को दुर्ग में एक चुनावी रैली को संबोधित किए थे। इस दौरान पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


7 जुलाई को रायपुर आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
शाह के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आएंगे। इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों के मद्देनजर बीजेपी नेताओं की अहम बैठक ले सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में शाह चुनाव तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को मंत्र देंगे। हालांकि अभी तक अधिकृततौर पर उनके आने का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द जारी हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वजह से हो रहा दौरा
इस साल नवंबर में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव और अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश में के सियासी गलियारे में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। लगातार मोदी सरकार के केंद्रीय नेताओं समेत अन्य दलों के नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा हो रहा है। जमकर सियासी बयानबाजी हो रही है। अमित शाह के बाद बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, इसके बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, फिर 2 जुलाई को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बिलासपुर आए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed