{"_id":"6711369f2e32cf476708921b","slug":"suspended-ias-ranu-sahu-arrested-in-chhattisgarh-dmf-scam-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ का डीएमएफ घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू गिरफ्तार, माया वॉरियर के बाद ED की दूसरी बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ का डीएमएफ घोटाला: निलंबित IAS रानू साहू गिरफ्तार, माया वॉरियर के बाद ED की दूसरी बड़ी कार्रवाई
Thu, 17 Oct 2024 09:39 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Oct 2024 09:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय ने निलंबित आईएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर लिया है। माया वॉरियर के बाद ईडी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।
विज्ञापन
निलंबित आईएएस रानू साहू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय की रायपुर टीम ने डीएमएफ घोटाले में निलंबित आईएएस ऑफिसर रानू साहू को गिरफ्तार किया है। तीन दिन के अंदर में ईडी ने दूसरी बड़ी गिरफ्तारी की है। इससे पहले 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ सरकार की महिला अधिकारी माया वॉरियर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
ईडी ने रानू साहू और अधिकारी माया वॉरियर को कथित जिला खनिज फाउंडेशन यानि डीएमएफ मामले में गिरफ्तारी की है। रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में रानू साहू को सौंप दिया है।
विज्ञापन
माया वॉरियर 15 अक्टूबर को और रानू साहू को 17 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 22 अक्टूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पिछले साल से एड की ओर से डीएमएफ मामले में यह पहली गिरफ्तारी थी। सबसे पहले ईडी ने छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कई जगहों पर छापेमारी की थी।
विज्ञापन
ED, Raipur has arrested Mrs. Maya Varier and Mrs. Ranu Sahu, IAS on 15.10.2024 & 17.10.2024 respectively. Both are prime accused in the District Mineral Fund (DMF) Scam of Chhattisgarh. They were produced before the Hon’ble Special Court (PMLA), Raipur on 16.10.2024 & 17.10.2024…
— ED (@dir_ed) October 17, 2024
रानू साहू की करीबी रही हैं माया वॉरियर
डीएमएफ घोटाले में ईडी ने कोरबा में आदिवासी विकास विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ माया वॉरियर को गिरफ्तार किया है। उन पर पद पर रहते हुए घोटाले करने का आरोप है। वो 23 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर रहेंगी। माया वॉरियर वर्तमान में आदिवासी विकास विभाग मंत्रालय में पदस्थ थीं। रानू साहू कोरबा में रह चुकी है, वो रानू साहू की करीबी रही हैं। कोरबा में अपने कार्यकाल के दौरान रानू साहू के ऊपर भी डीएमएफ में गड़बड़ी का आरोप है। वो पहले से ही जेल में हैं। मंगलवार को ईडी माया वॉरियर को पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।