फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Surajpur: Unregistered Gurukul Institute Sealed After Students Were Allegedly Denied Main Exams

सीजी: सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज, फीस वसूलकर परीक्षा से वंचित रखने का आरोप, सील किया

Fri, 30 Oct 2026 10:01 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 10:01 AM IST
सार

विद्यार्थियों से पूरी फीस लेने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं कराने के आरोप में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया गया है। प्रशासनिक जांच में संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
Surajpur: Unregistered Gurukul Institute Sealed After Students Were Allegedly Denied Main Exams
गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में ग्राम तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को तत्काल सील कर बंद कर दिया गया है। विद्यार्थियों से पूरी फीस वसूलने के बावजूद उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने से वंचित रखने की शिकायत पर प्रशासन ने यह सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच के दौरान संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद प्रशासन ने बिना पंजीयन संस्थान के संचालन को पूरी तरह नियम विरुद्ध मानते हुए मौके पर कार्रवाई की और संस्थान को तुरंत बंद करने का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


बिना पंजीयन संचालित हो रहा था संस्थान
इस गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के खिलाफ विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने की शिकायत सामने आई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि संस्थान ने डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (डीएमएलटी) और बैचलर इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी (बीएमएलटी) के विद्यार्थियों से पूरी फीस वसूल की लेकिन उन्हें मुख्य परीक्षा में शामिल होने से वंचित रखा गया। 
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत जांच के निर्देश दिए। जांच में स्पष्ट हुआ कि संस्थान का छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल में पंजीयन नहीं है। इसके बाद नियम विरुद्ध संचालन पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीजी पुलिस ट्रांसफर: रायपुर कमिश्नरेट में बदलाव; इंस्पेक्टर समेत 30 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, देखें सूची


मौके पर पहुंचकर संस्थान किया सील
जांच के दौरान अनियमितता और बिना पंजीयन संचालन की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। प्रशासनिक दल ने तिलसिवां स्थित गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट को सील कर दिया। इसके साथ ही संस्थान को तत्काल प्रभाव से बंद करने के स्पष्ट आदेश जारी किए गए।

विद्यार्थियों के भविष्य पर टिकी नजर
इस कार्रवाई के बाद अब विद्यार्थियों को राहत मिलने का इंतजार है। डीएमएलटी और बीएमएलटी के विद्यार्थियों से पूरी फीस लेने के बावजूद परीक्षा से वंचित रखे जाने के कारण उनकी पढ़ाई और भविष्य पर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि विद्यार्थियों की फीस वापसी, उनकी आगे की पढ़ाई और उन्हें परीक्षा में शामिल कराने को लेकर प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed