फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CG: Union Minister JP Nadda, Shivraj, and Sudhanshu Trivedi Chhattisgarh to visit today

सीजी: आज छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिवराज, सुधांशु लेंगे पीसी, यहां देखें शेड्यूल

Fri, 30 Oct 2026 09:53 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 09:53 AM IST
सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी आज 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट रायपुर से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।

विज्ञापन
CG: Union Minister JP Nadda, Shivraj, and Sudhanshu Trivedi Chhattisgarh to visit today
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, सुधांशु त्रिवेदी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी आज 30 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा दोपहर एक बजे रायपुर पहुंचेंगे। माना एयरपोर्ट रायपुर से वे सीधे सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। दोपहर 3.15 बजे दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे। यहां पर महेश कॉलोनी (पुलगांव) में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 4 बजे भाजपा के "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत महेश कॉलोनी से गंजपारा चौक (दुर्ग) तक पदयात्रा करेंगे। इसमें सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन



केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज आयेंगे रायपुर
वहीं दूसरी ओर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज 30 अक्टूबर को शाम 7 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे शनिवार 31 अक्टूबर को सुबह 10 बजे राजधानी के आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बॉयोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट के खेत बचाओ अभियान और पौधरोपण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। भाजपा के  "लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" अभियान के तहत दोपहर 1.30 बजे राजधानी के नेताजी सुभाष स्टेडियम से तेलीबांधा मरीन ड्राइव तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे।
विज्ञापन



डॉ. सुधांशु त्रिवेदी लेंगे प्रेस कॉन्फेंस
तीसरी ओर भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. त्रिवेदी आज 30 अक्टूबर का दोपहर 1 बजे रायपुर पहुंचेंगे। वे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे दोपहर 02:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला (कुशाभाऊ ठाकरे सभागार) पहले तल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed