फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   sukma heavy rain shabari river flood 12 panchayats cut off bijapur indravati alert

सुकमा में भारी बारिश: शबरी नदी उफान पर, 12 पंचायतों का संपर्क टूटा; बीजापुर में इंद्रावती उफनी, बाढ़ का अलर्ट

Fri, 25 Sep 2026 07:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/सुकमा/बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/सुकमा/बीजापुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Sep 2026 07:45 PM IST
सार

सुकमा और बस्तर संभाग में लगातार बारिश से शबरी नदी उफान पर है। झापरा पुल पर पानी आने से यातायात बंद और 12 से अधिक पंचायतों का संपर्क टूट गया। बीजापुर में इंद्रावती नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ अलर्ट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
sukma heavy rain shabari river flood 12 panchayats cut off bijapur indravati alert
भारी बारिश से पुल-पुलियाएं भी जलमग्न हो चुकी हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजापुर सहित पूरे बस्तर संभाग और सुकमा जिले में तीन दिन से लगातार जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शबरी नदी का जलस्तर बढ़ने से झापरा पुल के ऊपर पानी बह रहा है, जिसके कारण प्रशासन ने इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह रोक दिया है। शबरी नदी और नाले उफान पर होने से जिला मुख्यालय से 12 से अधिक पंचायतों का सीधा संपर्क टूट गया है। ओडिशा जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। वहीं, बीजापुर सहित पूरे बस्तर संभाग में बीते करीब 30 से 32 घंटों से लगातार हो रही बारिश जलभराव होने लगा है। ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र स्थित बांध से पानी छोड़े जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन


सुकमा के जिला कलेक्टर अमित कुमार ने जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम को सक्रिय कर दिया है। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। कलेक्टर ने आम लोगों से बिना वजह घर से बाहर न निकलने और नदी-नालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन


शबरी नदी का बढ़ा जलस्तर
कोंटा क्षेत्र में शबरी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार रात नदी का जलस्तर 40.68 मीटर तक पहुंच गया, जो 40.50 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर चुका है। यहां खतरे का निशान 42 मीटर पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने से निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में चक्रवात अर्नब का तांडव: भारी बारिश से नदियां उफान पर, कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद

राजमार्गों पर यातायात हुआ प्रभावित
एर्राबोर में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शुक्रवार सुबह पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। वहीं सुकमा-दोरनापाल मार्ग पर स्थित मिसमा पुलिया के ऊपर भी रात में पानी ओवरफ्लो हुआ। पुलिस ने वाहन चालकों को चेतावनी दी है कि वे जलस्तर सामान्य होने तक इन रास्तों पर यात्रा न करें। पुलिस ने लोगों को तेज बहाव वाले पानी को पार न करने की सख्त सलाह दी है।

झापरा पुल पर पुलिस बल तैनात
प्रशासन ने झापरा पुल के दोनों ओर पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस के जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं और लोगों को बहते पानी के बीच से निकलने से रोक रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी नागरिक किसी भी आपात स्थिति में कोंटा एसडीएम सुभाष शुक्ला के मोबाइल नंबर 9752806423 और तहसीलदार निधि प्रधान के मोबाइल नंबर 6263199166 पर संपर्क कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: गंगरेल बांध के 14 गेट खोलकर छोड़ा जा रहा 54 हजार 950 क्यूसेक पानी, तटीय गांवों में अलर्ट जारी

बस्तर संभाग में सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा
ओडिशा के कालाहांडी क्षेत्र स्थित बांध से पानी छोड़े जाने के बाद इंद्रावती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण बस्तर संभाग के बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों में नदी किनारे बसे सैकड़ों गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।

नेशनल हाईवे 63 पर यातायात बाधित
नेशनल हाईवे 63 पर कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ है और वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। अवापल्ली से उसूर को जोड़ने वाली सड़क पर शिव मंदिर के पास विशाल पेड़ गिर गया, जिससे रातभर आवाजाही पूरी तरह ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed