फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Sukma gets 228 works worth Rs 308 crore, CM vishnudeo Sai launches 'Healthy Bastar' campaign

CG News: सुकमा को 308 करोड़ रुपये के 228 कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया 'स्वस्थ बस्तर' अभियान की शुरुआत

Tue, 14 Apr 2026 12:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 14 Apr 2026 12:45 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 159 कार्यों का भूमिपूजन और 69 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

विज्ञापन
Sukma gets 228 works worth Rs 308 crore, CM vishnudeo Sai launches 'Healthy Bastar' campaign
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा को दी 308 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुकमा जिले को 308 करोड़ रुपये से अधिक के 228 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 159 कार्यों का भूमिपूजन और 69 कार्यों का लोकार्पण शामिल है, जिससे क्षेत्र के बुनियादी ढांचे और जनसुविधाओं को नई गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सुकमा के मिनी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय ने 'मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान' की भी शुरुआत की गई, जिसके तहत बस्तर संभाग के सात जिलों में करीब 1100 टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुद भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर इस अभियान का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने हितग्राहियों से सीधे संवाद किया और कई योजनाओं के तहत सहायता सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। स्वास्थ्य विभाग के तहत टीबी मुक्त पंचायतों को सम्मानित किया गया, वहीं मरीजों को उपचार सामग्री और चश्मे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर और ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराए गए। वहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का संदेश दिया गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना और वनाधिकार से जुड़े लाभार्थियों को भी इस अवसर पर लाभान्वित किया गया। इसके अलावा तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को सहायता राशि और संग्रहण कार्ड वितरित किए गए। पुनर्वासित समूहों को ई-रिक्शा देकर रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए गए।


मुख्यमंत्री ने ‘नियद नेल्लानार 2.0’ योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके अगले चरण में 10 जिलों को शामिल किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, पुल, बस स्टैंड और सामुदायिक भवन जैसे कार्यों से जुड़ी कई नई घोषणाएं भी की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed