{"_id":"69f326fd2e6cbfd50f08a1f3","slug":"students-dissatisfied-with-the-cgbse-results-can-apply-for-re-evaluation-and-re-calculation-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE रिजल्ट के बाद बड़ा अपडेट: परिणाम से असन्तुष्ट छात्र कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CGBSE रिजल्ट के बाद बड़ा अपडेट: परिणाम से असन्तुष्ट छात्र कर सकेंगे पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन
Thu, 30 Apr 2026 03:26 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 30 Apr 2026 03:26 PM IST
सार
बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जो छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की छाया प्रति देखने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मंडल के अनुसार, छात्र 14 मई 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा परिणाम 29 अप्रैल 2026 को जारी किए गए थे और नियम के अनुसार परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के भीतर ही आवेदन करना अनिवार्य है।
समयसीमा के बाद नहीं होगा आवेदन स्वीकार
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तय अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आधिकारिक वेबसाइट के जरिए प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन
ऑनलाइन ही होगी पूरी प्रक्रिया
सभी आवेदन ऑनलाइन मोड में ही लिए जाएंगे, जिससे प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनी रहे। छात्र अपने विषयों के अनुसार पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन या उत्तर पुस्तिका की कॉपी के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित समयसीमा का पालन करना जरूरी है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।