{"_id":"698fdffbd60f5dd8a000beaa","slug":"school-students-perform-dangerous-stunt-after-farewell-in-jashpur-video-goes-viral-police-say-they-will-take-action-raipur-news-c-1-1-noi1497-3950296-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जशपुर में स्कूली छात्रों के खतरनाक स्टंट, चलती गाड़ी से लटककर शराब लहराते आए नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जशपुर में स्कूली छात्रों के खतरनाक स्टंट, चलती गाड़ी से लटककर शराब लहराते आए नजर
Sat, 14 Feb 2026 12:18 PM IST
रायपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
Published by: रायपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
फेयरवेल पार्टी के बाद स्कूली छात्रों द्वारा सड़क पर जानलेवा स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 44 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार छात्र चलती गाड़ी के दरवाजे से लटककर स्टंट कर रहे हैं और हाथ में शराब की बोतल लहराते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह स्टंट जशपुर शहर से छह किलोमीटर दूर किनकेल घाटी की सड़क पर किया गया, जिससे न सिर्फ स्टंट करने वाले छात्रों की जान खतरे में पड़ी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा भी दांव पर लग गई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो सामने आने के बाद जशपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एडिशनल एसपी पाटनवार ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टंट करने वाले छात्र किस स्कूल के हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर स्कॉर्पियो वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। वाहन मालिक से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। पुलिस का कहना है कि इस तरह के खतरनाक स्टंट किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन