{"_id":"66267b64f32a69483e0c4938","slug":"scam-from-hell-to-sky-jp-nadda-said-congress-did-appeasement-pm-modi-did-development-in-bilaspur-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पाताल से लेकर आकाश तक किया घोटाला' : जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस ने किया तुष्टिकरण, पीएम मोदी ने किया विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाताल से लेकर आकाश तक किया घोटाला' : जेपी नड्डा बोले- कांग्रेस ने किया तुष्टिकरण, पीएम मोदी ने किया विकास
Mon, 22 Apr 2024 08:30 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर, बिलासपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:30 PM IST
सार
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुशासित सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। जो बड़े बड़े फैसले लेने का काम करेगा।
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लोरमी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पाताल से लेकर आकाश तक भ्रष्टाचार किया है क्या ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए? इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल पर हैं। श्री नड्डा ने बिलासपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तोखन साहू को जीताकर देश की सबसे बड़ी संसद में भेजनें की अपील उपस्थित जनसमुदाय से की।
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि तीन माह पूर्व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की कुशासित सरकार थी जिसे जनता ने उखाड़ फेंका। आपका एक वोट बहुत महत्वपूर्ण है। जो बड़े बड़े फैसले लेने का काम करेगा। 2014 के लोकसभा चुनाव में आपने मोदी जी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जब उस समय देश की स्थिति अच्छी नहीं थी। मोदी जी के प्रयास से देश खड़ा हुआ। 2019 के लोकसभा चुनाव में आपने फिर मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाया। देश में मजबूत और स्थिर सरकार बनी और जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जम्मू कश्मीर में दो विधान दो निशान थे उनको धारा 370 के तहत अधिकार दिए गए थे। मोदी सरकार द्वारा धारा 370 खत्म कर दी गई यह मोदी जी की देन है। हमनें राममंदिर निर्माण का फैसला लिया था जब हम नारे लगाते थे कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो कांग्रेस पार्टी उपहास करते हुए कहती थी तारीख नहीं बताएंगे। परंतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अयोध्या में श्रीराम जी की भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। विभाजन के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हुए लोगों को नागरिकता देने की बात पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी करते थे परंतु हिम्मत किसी में नहीं थी। मोदी जी ने सीएए कानून लाकर उनको नागरिकता देने का काम किया। यह मजबूत सरकार का मजबूत फैसला था जो आपके वोट से संभव हो सका।
विज्ञापन
भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी है
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक़ से मुक्ति दिलायी। मोदी जी सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत की राजनीति की दिशा और दशा दोनों ही बदल दी हैं। कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की है और मोदी जी ने विकास की। 2014 में शपथ लेते ही उन्होंने कहा था कि यह गांव, गरीब, किसान, युवा दलितों और महिलाओं को समर्पित सरकार है। आज गांव गांव में पक्की सड़क है। 4 करोड़ पीएम आवास बन चुकें हैं और 3 करोड़ आवास और बनने है। 10 करोड़ बहनों को उज्जवला गैस सिलेंडर, जल जीवन मिशन में 11 करोड घरों में पेयजल, इसमें छत्तीसगढ़ को 36 लाख और 2.5 लाख बिलासपुर को दिया गया है। स्वच्छ भारत के तहत 12 करोड़ शौचालय की सौगात दी गई। आयुष्मान भारत योजना में 10 करोड़ 74 लाख परिवार, 55 करोड़ लोग जिनमें 40 प्रतिशत आबादी गरीबों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज होगा। इसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गो को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
सबसे सस्ती और अच्छी दवा बना रहे हैं
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में भारत देश 11 वें पायदान से छलांग लगाकर 5वीं विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है हमनें दो सौ वर्षों तक देश में राज करने वाले ब्रिटेन को भी पीछे कर दिया और अगले दो वर्षों में हम तीसरे पायदान में पहुंच जाएंगे। आज सबसे सस्ती और अच्छी दवा हम बना रहे हैं। हमारा एक्सपोर्ट 138 प्रतिशत बढ़ गया है। पहले दीवाली पर पूजने वाली मूर्तियां चाइना बनाता था इतना ही नहीं बच्चों के खिलौने भी चाइना बनाता था। आज मोदी जी के प्रयास से देश में ही यह सब बन रहा है टॉय इंडस्ट्री में हमारा निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। आटोमोबाइल सेक्टर में हम जापान को पछाड़ कर तीसरे स्थान पर है। सूर्य योजना के तहत घरों की छतों पर सौर ऊर्जा प्लांट जिससे मुफ्त में उर्जा मिलेगी और अतिरिक्त ऊर्जा को बेच भी सकते हैं। मोदी जी ने तीन करोड़ लखपति दीदीयां बनाने का लक्ष्य रखा है। किसानों को सम्मान निधि मिलती रहेगी और 80 करोड़ जनता को 5 किलो प्रति सदस्य अनाज मिलता रहेगा। श्री नड्डा ने कहा कि अमृत भारत के तहत आने वाले समय में एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन को विकसित करेंगे जिसे लोग दोनों में अंतर ही नहीं कर पाएंगे। रेल का बजट ढ़ाई गुणा बढ़ा है छत्तीसगढ़ के भिलाई में आईआईटी, छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेज खोले गए। स्मार्ट सिटी दी गई ।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही सनातन और राम विरोधी रही है यूपीए सरकार के समय में तो राम जी के अस्तित्व को नकारते हुए न्यायालय में एफीडेविट दिया था इतना ही नहीं इनके एक नेता ने न्यायालय में राम मंदिर के फैसले को टालने यह कहकर कहा था कि भाजपा को इसका फायदा चुनाव में मिल सकता है। इनके गठबंधन के सहयोगी नेता सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया तक कहा और ए राजा ने तो सनातन धर्म की तुलना एचआईवी से की। कांग्रेस चुप रही राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का न्योता तक ठुकराया। ऐसी कांग्रेस पार्टी को वोट देना चाहिए क्या? राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की गई है 70 लाख से अधिक महिलाओं को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस 3,716 करोड़ भी दिया गया है। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी 3,100 रूपए की दर से खरीदीं की गई है।
आपका बेटा,आपका भाई ,हमेशा की तरह सेवा में हाजिर रहेगा: तोखन साहू
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने कहा कि माता कौशल्या की धरती में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करते हैं। साथ ही श्री साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतनी बारिश के बाद भी आप सभी आए। 7 मई को लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आप सभी को मतदान करना है और मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। मोदी जी विश्व पटल पर भारत का नाम रौशन किए हैं। मोदी जी ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू करके जनता का जीवन स्तर ऊंचा किया है। बिलासपुर लोकसभा की आठों विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को वोट मिलना चाहिए।