फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Reservation File stuck in RajBhavan due to government wrong policies, says CG bjp

आरक्षण पर भाजपा का हल्लाबोल: रमन ने कहा- भूपेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से राजभवन में अटकी फाइल

Wed, 04 Jan 2023 10:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 04 Jan 2023 10:30 PM IST
सार

बीजेपी ने आरक्षण को लेकर आज बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। छत्तीसगढ़ बीजेपी के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर घड़ी चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर कई सवाल दागे। 

विज्ञापन
Reservation File stuck in RajBhavan due to government wrong policies, says CG bjp
धरने को संबोधित करते पूर्व सीएम रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बीजेपी ने आरक्षण को लेकर आज बुधवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। छत्तीसगढ़ बीजेपी के सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता रायपुर घड़ी चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। गंभीर आरोप लगाते हुए राज्य सरकार पर कई सवाल दागे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


यह भी पढ़ें...आरक्षण बिल विवाद: CM भूपेश ने कहा- BJP नेताओं के दबाव में राज्यपाल, एकात्म परिसर में बैठता है विधिक सलाहकार
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने क्वांटिफायबल डाटा की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया और न ही राज्यपाल को भेजा है। इसके कारण आरक्षण अटका हुआ है। सरकार को इस डाटा को राज्यपाल के पास भेजना चाहिए, जिससे आरक्षण का लाभ जल्द से जल्द सभी वर्ग को मिल सके। सीएम भूपेश ने आरक्षण को तोड़- मरोड़कर पेश किया है। जिस आरक्षण को हमने साल 2012 में पेश किया था, उसमें इस सरकार ने कई बदलाव कर दिए हैं। जिस व्यक्ति को हाईकोर्ट भेजा गया। उस व्यक्ति को सरकार ने उपकृत किया है। 




यह भी पढ़ें...आरक्षण पर रार: CM भूपेश ने कहा- विरोध पर भी राज्यपाल का ईगो सेटिस्फाई किया, विधानसभा से बड़ा है विधिक सलाहकार?

जानबूझकर आरक्षण के साथ खिलवाड़ 
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश से समय रहते अधिवक्ता खड़ा नहीं कर पाए। कोई बड़ा वकील नहीं खड़ा कर पाए। जानबुझकर आरक्षण के साथ खिलवाड़ किया गया। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज ये असमंजस की स्थिति बनी है। ये सरकार की नीतियों का खामियाजा है। ये सरकार जानबुझकर नौटंकी कर रही है। कांग्रेस की जन अधिकार रैली में साइंस कॉलेज में लोगों को जबरन लाया गया। किसी भी वर्ग का उन्हें समर्थन नहीं मिला। सरकार राज्यपाल के खिलाफ आरोप लगाती है। प्रदेश में आरक्षण नहीं होने से भर्तियां ठप हैं। प्रमोशन नहीं हो रहे हैं। इसका समाधान निकालना छोड़कर सरकार राजभवन का विरोध करने में लगी है। संवैधानिक पदों का विरोध कर रही है। धरना प्रदर्शन को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, धरमलाल कौशिक समेत कई नेताओं से संबोधित किया। 

 

 

कवासी बोले- 'बीजेपी आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं करने दे रही'
आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आरक्षण पर कहा कि दुनिया जानती है कांग्रेस पार्टी ने आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और गरीबों की लड़ाई लड़ी है। बीजेपी इस मामले में हमेशा से राजनीति करती है। छत्तीसगढ़ की जनता को लाभ देना का काम छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल एक आदिवासी और समझदार महिला हैं। उनके दिल में आदिवासी गरीब के प्रति सम्मान है पर बीजेपी आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर नहीं करने दे रही है।

यह भी पढ़ें... आरक्षण बिल 'किलर': भाजपा ने कहा- सरकार ने फंसाया पेंच, कांग्रेस बोली- मोदी करियर किलर पीएम


कांग्रेस ने निकाली थी जन अधिकार रैली
कांग्रेस ने पिछले दिनों राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली निकाली थी। इस दौरान आरक्षण मामले को लेकर राजभवन और बीजेपी के खिलाफ जमकर शक्ति प्रदर्शन कर विरोध जताई थी। सीएम भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने राजभवन में आरक्षण की फाइल अटकने पर राज्यपाल समेत और छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन को कटघरे में खड़ा किया था। वहीं पिछले दिनों शाम को कांग्रेस ने भी राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से भी मुलाकात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed