फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   raman singh will flag hoist on republic day at bjp national office delhi

Republic Day: BJP के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे रमन सिंह, CG किसी नेता को पहली बार जिम्मेदारी

Wed, 25 Jan 2023 02:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 02:13 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पारिवारिक कारण के चलते 26 जनवरी को दिल्ली में नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मिलती है। रमन सिंह पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ ही वरिष्ठ नेता भी हैं।

विज्ञापन
raman singh will flag hoist on republic day at bjp national office delhi
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भाजपा के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। पार्टी नेतृत्व की ओर से गणतंत्र दिवस पर उनको ध्वजारोहण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए पूर्व सीएम डॉ. सिंह बुधवार शाम को रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। पार्टी की ओर से ध्वजारोहण हमेशा राष्ट्रीय अध्यक्ष ही करते रहे हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे लेकर रमन सिंह पर कटाक्ष किया है। 

विज्ञापन


अध्यक्ष की अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष को मिलती है जिम्मेदारी
दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पारिवारिक कारण के चलते 26 जनवरी को दिल्ली में नहीं रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति में वरिष्ठ उपाध्यक्ष को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी मिलती है। रमन सिंह पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ ही वरिष्ठ नेता भी हैं। ऐसे में रमन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में तिरंगा फहराएंगे। ऐसा पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ के किसी नेता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
विज्ञापन


सीएम बोले- रमन सिंह को पहली बार कोई जिम्मेदारी
रमन सिंह पारिवारिक शादी समारोह में भी शामिल होंगे। इसके बाद अगले दिन रायपुर लौटेंगे। इससे पहले भी पार्टी ने विश्वास जताते हुए अन्य राज्यों के लिए भी रमन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रमन सिंह कई राज्यों में राजनीतिक विवादों को हल करने के लिए भी जाने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि, रमन सिह को पहली बार कोई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वो भी इसलिए कि पार्टी अध्यक्ष दिल्ली से बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed