फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur Ramnarayan dream got wings with initiative of Chief Minister

Raipur: रामनारायण के सपने को मिला पंख, मुख्यमंत्री की पहल से खेल अकादमी में प्रवेश, बनेगा एथलेटिक्स

Wed, 08 Feb 2023 07:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 Feb 2023 07:39 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने उससे वादा किया कि उसको बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में प्रवेश कराया गया है और उसे अभी असेसमेंट कैंप में रखा गया है।

विज्ञापन
Raipur Ramnarayan dream got wings with initiative of Chief Minister
रामनारायण को खेल अकादमी में मिला प्रवेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा जिले के एक छोटे से गांव के छात्र रामनारायण श्रीवास के सपने को पंख मिल गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संवेदनशील पहल से रामनारायण को बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाया गया है। अकादमी से प्रशिक्षण लेकर वह अब एथेलेटिक्स बनेगा। 

विज्ञापन


जिले के विकासखंड पोड़ी उपरोडा के बस्तीपारा बनिया गांव में रहने वाले छात्र राम नारायण श्रीवास को एथलेटिक्स में विशेष रूचि थी, उसके विद्यालय में खेलकूद हुआ था, तब उसने 800 मीटर दौड़ मे प्रथम और 1500 मीटर दौड़ मे दूसरा स्थान हासिल किया था। लेकिन उचित प्रशिक्षण के अभाव में वह राज्य स्तरीय खेल में स्थान नहीं बना पाया। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जब ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से रूबरू होने पहुंचे तो रामनारायण को भी मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी बात रखने का मौका मिला। उसने प्रशिक्षण दिलाने की मांग रखी ताकि वह एथलेटिक्स में आगे बढ़ सके। मुख्यमंत्री ने उससे वादा किया कि उसको बहतराई खेल अकादमी में प्रवेश दिलाएंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खेल विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रामनारायण को खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में प्रवेश कराया गया है और उसे अभी असेसमेंट कैंप में रखा गया है। राम नारायण का प्रशिक्षण प्रारंभ हो गया है, जहां वह लगन के साथ ट्रेनिंग ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed