फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur Police takes major action, destroys drugs worth Rs 5.65 crore by burning them

Raipur News: रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.65 करोड़ के ड्रग्स जलाकर किए नष्ट

Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 16 May 2026 06:58 PM IST
सार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 65 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों को नष्ट किया है।

विज्ञापन
Raipur Police takes major action, destroys drugs worth Rs 5.65 crore by burning them
पुलिस ने 5.65 करोड़ के ड्रग्स जलाकर किए नष्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ 65 लाख रुपये कीमत के मादक पदार्थों को नष्ट किया है। सेंट्रल जोन पुलिस द्वारा जब्त किए गए ड्रग्स का वैधानिक प्रक्रिया के तहत सिलतरा स्थित प्लांट में नष्टीकरण किया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में M/S SMS Watergrace Enviroprotect Private Limited में पूरी की गई। इस दौरान पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेंट्रल जोन के अलग-अलग थानों में दर्ज 97 मामलों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें बड़ी मात्रा में गांजा, चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए और कोकेन शामिल थे। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में लगभग 494 किलो गांजा, 11 हजार से ज्यादा नशीले कैप्सूल और टेबलेट, 11 किलो से अधिक चरस, ब्राउन शुगर, एमडीएमए ड्रग्स और कोकेन शामिल रहे। कार्रवाई से पहले सभी पर्यावरणीय और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की गईं। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी कराया गया, ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क को खत्म करने पर फोकस किया जा रहा है। इसके तहत PIT-NDPS एक्ट और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन के जरिए भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed