फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur news: 26/11 Mumbai attack witness Devika Rotawan wants to become an IPS

Raipur: IPS बनकर आतंकवाद को खत्म करना चाहती हैं देविका; 10 साल की उम्र में कसाब को दिलाई थी फांसी की सजा

Mon, 21 Aug 2023 03:30 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 21 Aug 2023 03:30 PM IST
सार

शिवानी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज आडोटोरियम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
Raipur news: 26/11 Mumbai attack witness Devika Rotawan wants to become an IPS
26/11 मु्ंबई हमले की गवाह देविका रोटावन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शिवानी स्मृति सेवा संस्थान की ओर से रायपुर के समता कॉलोनी स्थित मैक कॉलेज आडोटोरियम में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए 26 नवंबर 2008 को मुंबई आतंकी हमले में गोली लगने के बाद जीवित बचीं गवाह देविका रोटावन रायपुर पहुंचीं। उन्होंने और उनके पिता ने कोर्ट में आतंकी अजमल कसाब की शिनाख्त कर गवाही देकर उसे फांसी के फंदे तक पहुंचाया। मुंबई आतंकी हमले को याद कर देविका की आखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान वो अपने परिवार के साथ घटना स्थल पर मौजूद थीं। पैर में गोली लगने के बाद वो डेढ़ महीने तक हॉस्पिटल में भर्ती रही। तब वो 10 साल की थीं। उन्हें आतंकी संगठन की ओर से करोड़ों ऑफर भी दिया गया। 
विज्ञापन




देविका ने बताया कि कि उनका सपना है कि वह देश के लिए कुछ करें और देश से आतंकवाद खत्म करने में अपना योगदान दे। रायपुर उनका ननिहाल है। उनकी मां सारिका रायपुर जिले के सांकरा गांव की रहने वाली थीं। कैंसर होने से साल 2006 में उनका देहांत हो गया। उन्होंने बतारया कि वो कोर्ट में गवाही के दौरान बैसाखी पर चलती थीं। तब मन में ख्याल आया कि अजमल आमिर कसाब पर बैसाखी फेंक मारे या फिर उसे कोई बंदूक दें तो उसी समय गोली मार दें। उनका सपना है कि पढ़-लिखकर आइपीएस अधिकारी बनें जिससे कसाब जैसे आतंकवादियों का सफाया किया जा सके। 
विज्ञापन




कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक भट्टर, विशिष्ट अतिथि देविका रोटावन और सीताराम अग्रवाल शामिल हुए। सम्मान समारोह में प्रदेश के कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मानित किया गया। इसमें गरीब तबके के बच्चों को फ्री में शिक्षा देने के लिए रंजना सिंघी, फिजियोथैरेपिस्ट डा. नीतू वर्मा, सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सुगंधा जैन, सीवी रमन विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रितेश मिश्र, मोटिवेटर डा. सोनल चक्रवर्ती, साइबर विशेषज्ञ मोनाली गुहा आदि का सम्मान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed