फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   Raipur: Naxalites offer to give up arms and hold peace talks, government in favour of unconditional surrender

Raipur : नक्सलियों की हथियार छोड़ शांति वार्ता की पेशकश, सरकार बिना शर्त सरेंडर के पक्ष में... नीति स्पष्ट

Wed, 17 Sep 2025 03:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर/नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Sep 2025 03:39 AM IST
सार

सरकार इसे खुद को मजबूत करने के लिए कुछ समय हासिल करने का नक्सलियों का हथकंडा मान रही है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया कि वह नक्सलियों के संघर्ष विराम के झांसे में नहीं आएगी। उन्हें बिना शर्त आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आना होगा।

विज्ञापन
Raipur: Naxalites offer to give up arms and hold peace talks, government in favour of unconditional surrender
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौतरफा घिरने और शीर्ष कमांडर के मारे जाने से खौफ में आए नक्सलियों ने हथियार छोड़कर केंद्र सरकार से शांति वार्ता की पेशकश की है, लेकिन शर्त भी रखी है कि पहले सरकार की तरफ से एक महीने का संघर्ष विराम किया जाए। सरकार इसे खुद को मजबूत करने के लिए कुछ समय हासिल करने का नक्सलियों का हथकंडा मान रही है। सरकार ने पहले ही साफ कर दिया कि वह नक्सलियों के संघर्ष विराम के झांसे में नहीं आएगी। उन्हें बिना शर्त आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में आना होगा।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई के बाद नक्सली संगठन कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता अभय ने यह पत्र जारी किया। पत्र में माओवादियों ने हथियारबंद संघर्ष को अस्थायी रूप से छोड़कर देश की उत्पीड़ित जनता की समस्या के समाधान के लिए जन संघर्षों में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन


वीडियो कॉल से वार्ता की पेशकश : पत्र में कहा है, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री से लेकर वरिष्ठ पुलिस  अधिकारी तक लगातार हथियार छोड़कर मुख्यधारा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं, इसके मद्देनजर हमने हथियार छोड़ने का निर्णय किया है। हम इस विषय पर केंद्रीय गृह मंत्री या उनकी तरफ से नियुक्त व्यक्तियों या प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम सरकार के साथ वीडियो कॉल के जरिये वार्ता के लिए तैयार हैं। इसलिए, सरकार तुरंत एक महीने के लिए औपचारिक संघर्ष विराम की घोषणा करे, ताकि हम देशभर में काम कर रहे और जेलों में बंद अपने नेताओं व साथियों से सलाह-मशविरा कर सकें। खोजी अभियान रोककर शांति वार्ता आगे बढ़ाना व खून से बह रहे जंगलों को शांति के वनों में तब्दील करना सरकार के रुख पर ही निर्भर करेगा।


सरकार की नीति स्पष्ट
केंद्र सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ पहले ही अपनी नीति स्पष्ट की हुई है। सरकार का मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने का एलान है। गृहमंत्री अमित शाह ने साफ संदेश दिया है कि सीजफायर के झांसे में सरकार नहीं आएगी। सरकार की नीति स्पष्ट है कि असली शांति सिर्फ आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में वापसी से आएगी।

  • छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, हम पत्र की प्रामाणिकता जांच रहे हैं। माओवादियों के लिए सबसे अच्छा तरीका आत्मसमर्पण करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed