{"_id":"6a09c1cc353e44f45b05cb32","slug":"raipur-bar-association-elections-dinesh-dewangan-elected-president-rakesh-puri-wins-secretary-post-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन बने अध्यक्ष, राकेश पुरी ने सचिव पद पर दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव: दिनेश देवांगन बने अध्यक्ष, राकेश पुरी ने सचिव पद पर दर्ज की जीत
Sun, 17 May 2026 06:55 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 17 May 2026 06:55 PM IST
सार
रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार देवांगन ने जीत हासिल की, जबकि सचिव पद पर राकेश पुरी निर्वाचित हुए। देर रात तक चली मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विस्तार

मतगणना शनिवार सुबह स्ट्रांग रूम की सील खोले जाने के साथ शुरू हुई। निर्वाचन टीम और प्रत्याशियों की मौजूदगी में मतपेटियां खोली गईं। कुल 2337 मतपत्र प्राप्त हुए। स्क्रीनिंग और प्रोजेक्टर के जरिए वोट दिखाने की प्रक्रिया के कारण मतगणना अपेक्षाकृत धीमी रही। पहला परिणाम रात 11:24 बजे घोषित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए योगीराज वर्मा को 851 वोट मिले। वहीं अविजित त्रिपाठी को 781, विवेक मिश्रा को 675, आकाश जसूजा को 672 और आकाश सोनी को 622 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणामों के अनुसार गुणेश निर्मलकर सह सचिव और नेहा राठौर सह सचिव (महिला) चुनी गईं। महेंद्र देवांगन ग्रंथालय सचिव तथा योगेश साहू सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव निर्वाचित हुए। महिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में योगिता धुरंधर और अमृता दीक्षित ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मतगणना के दौरान मौसम ने भी व्यवधान डाला। तेज आंधी और बारिश के चलते कुछ समय के लिए बिजली बाधित हो गई, जिससे प्रक्रिया प्रभावित हुई। बाद में इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था कर मतगणना दोबारा शुरू की गई। निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक कुल छह मतपेटियों में मतदान हुआ था। इस चुनाव में संघ के 18 पदों के लिए मतदान कराया गया था। 15 मई को मतदान और 16 मई को मतगणना हुई। चुनाव मैदान में कुल 66 प्रत्याशी उतरे थे।