{"_id":"69e86660ac622d36dd0eed0c","slug":"pipeline-gas-will-reach-homes-preparations-are-underway-to-launch-a-new-facility-in-raipur-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों तक पहुंचेगी पाइप से गैस: रायपुर में नई सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों तक पहुंचेगी पाइप से गैस: रायपुर में नई सुविधा शुरू करने की तैयारी तेज, इस कंपनी को मिला कॉन्ट्रैक्ट
Wed, 22 Apr 2026 11:41 AM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:41 AM IST
सार
राजधानी रायपुर के लोगों को आने वाले समय में रसोई गैस सिलेंडर की निर्भरता से राहत मिल सकती है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है और इसके लिए भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (एआई)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के लोगों को आने वाले समय में रसोई गैस सिलेंडर की निर्भरता से राहत मिल सकती है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है और इसके लिए भूमिगत गैस पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है।
इस परियोजना का जिम्मा हरियाणा सिटी गैस को सौंपा गया है। नगर निगम आयुक्त ने एजेंसी और निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्य की रूपरेखा तय की। बैठक में साफ कहा गया कि काम शुरू करने से पहले सभी तकनीकी अनुमति और एनओसी लेना जरूरी होगा।
प्रशासन ने एजेंसी को निर्देश दिया है कि गैस पाइपलाइन डालते समय जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी भी पेयजल पाइप को नुकसान पहुंचने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके अलावा जहां सड़क की खुदाई होगी, वहां तत्काल मरम्मत भी कराई जाएगी ताकि यातायात और आम लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
नगर निगम का कहना है कि यह सुविधा केंद्र सरकार की स्वच्छ ऊर्जा योजना के तहत शहर में लागू की जा रही है, जिससे भविष्य में सुरक्षित और सस्ती गैस आपूर्ति का लाभ नागरिकों को मिल सकेगा।