फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: BJP and Congress protests against each other today

छत्तीसगढ़: बीजेपी और कांग्रेस आज करेगी एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इन मुद्दों को लेकर खोलेंगे मोर्चा

Sat, 10 Oct 2026 10:12 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 10 Oct 2026 10:12 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में आज  10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

विज्ञापन
Chhattisgarh: BJP and Congress protests against each other today
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ में आज  10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं वोट चोरी के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन भी रायपुर में संयुक्त विरोध और धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद कांग्रेसी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। 

विज्ञापन




भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी देशभर में घूम-घूमकर ‘पितृसत्ता को चुनौती देने’ का पाखंड रचते हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी ही पार्टी के सांसद पर छात्राओं से यौन दुर्व्यवहार जैसे अत्यन्त गम्भीर और घिनौने आरोप लग रहे हैं। राहुल गांधी का नारी सशक्तीकरण का दावा केवल खोखली बयानबाजी है। जब उनकी ही पार्टी के सांसद पर ऐसे संगीन आरोप लग रहे हैं, तब उनका तथाकथित नारी सम्मान का ढोंग पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस के आपराधिक और घृणित राजनीतिक चरित्र पर पर्दा डालने के लिए राहुल गांधी देशविरोधी ताकतों के इशारे पर अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ साधने का गर्हित उपक्रम कर रहे हैं। देश में भ्रम, विभाजन और अराजकता फैलाने का एजेंडा चलाने से कांग्रेस के पाप धुलने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन




अवस्थी ने दो टूक शब्दों में कहा कि बेहतर होगा राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने के एजेण्डे को छोड़कर कांग्रेस के ऐसे शर्मनाक कृत्यों और अपने भ्रष्ट व अनैतिक नेताओं पर अंकुश लगाने में जुटें। देश की बेटियां और आधी आबादी कांग्रेस के इस घिनौने चेहरे को देख रही है। भाजपा महिला मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा। महिला मोर्चा सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के खिलाफ पूरी ताकत से शक्ति प्रदर्शन करेगा और न्याय की आवाज बुलंद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस का राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन आज
वहीं कांग्रेस राजीव गांधी चौक रायपुर राजीव गांधी चौक में दोपहर 12 बजे वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी , लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तय करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बैनकर तले विशाल विरोध एवं धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में मतदाता सूची में कथित अनियमितता, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को उठाया जाएगा। इसमें कांग्रेस , सीपीआई , सीपीएम , समाजवादी पार्टी , आप एव सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।




जेसीसीजे भी करेगा विरोध प्रदर्शन
दूसरी ओर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दोपहर एक बजे विरोध रैली एवं प्रदर्शन करेंगे। सुभाष स्टेडियम रायपुर से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक प्रदर्शन किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed