{"_id":"69f98fdb2a55c4be610835fe","slug":"major-changes-in-the-recruitment-process-in-chhattisgarh-new-staff-selection-board-formed-vyapam-merged-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: नया कर्मचारी चयन मंडल गठित, व्यापम का विलय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव: नया कर्मचारी चयन मंडल गठित, व्यापम का विलय
Tue, 05 May 2026 12:06 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 05 May 2026 12:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती प्रणाली को और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' का गठन कर दिया गया है, जिसके साथ ही 'छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम)' का इसमें विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ सरकार ने भर्ती प्रणाली को और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य में अब 'छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल' का गठन कर दिया गया है, जिसके साथ ही 'छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम)' का इसमें विलय कर दिया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य भर्ती प्रक्रियाओं को एक ही मंच पर लाना और उन्हें अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाना है। नए मंडल के गठन के साथ ही राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा।
इस नए मंडल की कमान फिलहाल वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रेणु जी. पिल्ले को सौंपी गई है। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। खास बात यह है कि वे पहले से ही व्यवसायिक परीक्षा मंडल की अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा, उनके पास छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी है, जिसे वे नई जिम्मेदारी के साथ आगे भी संभालती रहेंगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि उनकी वर्तमान अतिरिक्त जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।