फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG

Raipur Steel Plant: सिलतरा में स्टील प्लांट का ढांचा गिरने से छह मजदूरों की मौत, कई घायल; रेस्क्यू जारी

Fri, 26 Sep 2025 06:59 PM IST
रायपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 26 Sep 2025 06:59 PM IST
सार

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG
घटना स्थल के पास जुटी लोगों की भीड़, अपनों की तलाश में जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां के सिलतरा स्थित एक निजी स्टील प्लांट में निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह मजदूर घायल हैं, जिसमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन ने घायलों को इलाज के लिए देवेंद्र नगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना धरसींवा पुलिस चौकी क्षेत्र की है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। 

विज्ञापन



 

six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG
मृतकों का शव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। घायलों को मलबे से निकालने का कार्य जारी है। बताया जाता है कि मलबे में कई लोग दबे हुए हैं। फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। छह मजदूरों का शव नारायणा अस्पताल लाया गया है। वहीं छह से अधिक घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर इलाज चल रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG
घटना स्थल के पास जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी है और घायलों के समुचित इलाज का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

सीएम साय ने शोक व्यक्त किया
इस हादसे को लेकर प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। सीएम ने मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए घायल मजदूरों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। 

मलबे में कई मजदूरों के दबने की आशंका
रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि यह घटना राजधानी के बाहरी इलाके सिलतरा के गोदावरी पॉवर एंड इस्पात लिमिटेड की है। प्लांट में एक ढाँचे की छत गिर गई। इससे मजदूर उसके नीचे दब गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई है बचाव अभियान जारी है। हादसे में छह मजदूरों की मौत और छह लोग घायल है। मलबे में कुछ और मजदूरों के दबने की आशंका है। बचाव कार्य जारी है। 
विज्ञापन

six workers killed many injured after a structure collapses at steel plant in Raipur CG
प्लांट का गेट बंद कर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
प्लांट का गेट बंद कर बचाव कार्य जारी है। दूसरी ओर वहां काम करने वाले लोगों के मुताबिक, पिलेट्स बनाने वाली यूनिट में यह हादसा हुआ है। जिस जगह पर निर्माणाधीन प्लांट का ढांचा गिरा वहां पर 12 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे। चर्चा ये भी है कि फैक्ट्री में गर्म स्लैक गिरने से छह मजदूर उसकी चपेट में आ गये, जो बुरी तरह से झुलसकर काल की गाल में समा गये।

'हमारे लिये ये दुख की घड़ी'
मामले में प्लांट प्रबंधन का कहना है कि हमारे लिये ये दुख की घड़ी है। हमारे साथ काम करने वाले सभी साथी एक परिवार की तरह है, हमारे सहयोगी हैं। प्लांट प्रबंधन दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए हरसंभव मदद कर रहे हैं। बाकी लोगों से भी सहयोग की अपेक्षा है। 

सिलतरा स्टील प्लांट हादसा, छह की मौत, छह घायल

इनकी हुई मौत
  1. निर्मलकर मलिक
  2. नारायण
  3. घनश्याम मनोहर घोरमारे
  4. तुलसीराम धुत्त
  5. कलीगोटला प्रसन्न कुमार
  6. जीएल प्रसन्न कुमार

ये हुए घायल
  1. मौतु यादव
  2. दिप्तेंद्र
  3. जयप्रकाश वर्मा
  4. पवन कुमार
  5. चंद्र प्रकाश
  6. चकेधार राव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed