फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   First Women's Cricket International Series in Raipur: Three matches to be played between India and Zimbabwe, f

पहली बार रायपुर में महिला क्रिकेट इंटरनेशनल सीरीज: भारत-जिम्बाब्वे के बीच खेले जाएंगे तीन मुकाबले, जानें डेट

Sat, 09 May 2026 03:09 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 09 May 2026 03:09 PM IST
सार

पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसे लेकर बीसीसीआई ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच अक्टूबर में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

विज्ञापन
First Women's Cricket International Series in Raipur: Three matches to be played between India and Zimbabwe, f
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में  अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। इसे लेकर बीसीसीआई ने भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच अक्टूबर में होने वाली द्विपक्षीय सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस सीरीज के तहत रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीन टी-20 मुकाबलों की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन


जारी कार्यक्रम के मुताबिक, टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर को, दूसरा 18 अक्टूबर को और तीसरा मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में खेले जाएंगे। रायपुर में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। जिम्बाब्वे महिला टीम का यह पहला भारत दौरा होगा।। 
विज्ञापन


 महिला अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी मिलने से छत्तीसगढ़ के क्रिकेटप्रेमियों में उत्साह की लहर है। इससे पहले राजधानी में पुरुष वर्ग के आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित हो चुके हैं, लेकिन पहली बार महिला टीम का यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी पर फोकस
साल 2027 में श्रीलंका में प्रस्तावित महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर यह सीरीज अहम मानी जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड महिला खिलाड़ियों को और अधिक मौका देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।


बड़ौदा में होंगे वन डे सीरीज
दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच खेले जाएंगे। 16 अक्टूबर को पहला, 18 अक्टूबर को दूसरा और 20 अक्टूबर को तीसरा टी20 खेले जाएंगे। वहीं वन डे सीरीज के मुकाबले 23, 25 और 28 अक्टूबर को बड़ौदा में आयोजित किए जाएंगे। कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच छह अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed