{"_id":"65e6560f2f49340f4e048243","slug":"ed-arrests-two-more-accused-in-mahadev-betting-app-case-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग एप मामले में ईडी की कार्रवाई तेज, दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2024 04:45 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Mar 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
महादेव बेटिंग एप
- फोटो : AMAR UJALA
ईडी ने महादेव बेटिंग एप मामले में दो और आरोपियों सूरज चोखानी व गिरीश तलरेजा को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।जांच में पता चला है कि कोलकाता से गिरफ्तार सूरज चोखानी सट्टेबाजी का पैसा शेयर बाजार में लगाता था।
विज्ञापन
वहीं, भोपाल से गिरफ्तार गिरीश तलरेजा सट्टेबाजी की कमाई को एप के प्रमोटर शुभम सोनी के साथ मिलकर बैंक खातों के जरिये खपा रहा था। दोनों आरोपियों को अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत पूछताछ के लिए ईडी के रिमांड पर दिया है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि पिछले दिनों गिरफ्तार नितीश दीवान से पूछताछ के आधार पर चोखानी व तलरेजा को बयान के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन