{"_id":"69e4827c12a121d3dc03a2c3","slug":"dantewada-celebrates-cricket-sachin-tendulkar-to-play-with-children-boost-rural-sports-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंतेवाड़ा में क्रिकेट का उत्सव: सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंतेवाड़ा में क्रिकेट का उत्सव: सचिन तेंदुलकर बच्चों संग खेलेंगे, ग्रामीण खेलों को मिलेगा बढ़ावा
Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:56 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 22 अप्रैल को खास माहौल देखने को मिलेगा, जब भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ यहां पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम इंद्रावती नदी के किनारे बसे छिंदनार गांव में प्रस्तावित है, जहां वे स्थानीय बच्चों और ग्रामीणों के बीच समय बिताएंगे।
इस दौरे की सबसे खास बात यह होगी कि सचिन खुद बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ जाता है।
यह पहल सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन के माध्यम से की जा रही है, जो लंबे समय से दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में खेल और शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रही है। खासतौर पर उस समय यह प्रयास शुरू किया गया था, जब बस्तर क्षेत्र नक्सल समस्या से जूझ रहा था। अब हालात बेहतर होने के बाद सचिन का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
विज्ञापन
हाल ही में फाउंडेशन की टीम ने भी छत्तीसगढ़ का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने मुंगेली जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व के पास स्थित दूरस्थ गांवों में जाकर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इसके अलावा बिलासपुर के गनियारी स्थित जन स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात कर जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया गया।