{"_id":"63fa24213c768a223c0ede93","slug":"congress-adhiveshan-2023-mp-rajya-sabha-mp-vivek-tankha-commented-on-bjp-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Adhiveshan: सांसद विवेक तन्खा बोले- बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, भूपेश बघेल खंभे की तरह खड़े रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Adhiveshan: सांसद विवेक तन्खा बोले- बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, भूपेश बघेल खंभे की तरह खड़े रहेंगे
Sat, 25 Feb 2023 08:37 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 08:37 PM IST
सार
कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर में चल रहा है। इसदौरान मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रजातांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का बयान आया है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय महाधिवेशन में शामिल होने छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में पहुंचे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस के अधिवेशन में अड़ंगे लगाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है। तन्खा ने कहा कि बीजेपी कितनी भी कोशिश कर ले, भूपेश बघेल खंभे की तरह खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस प्रजातांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को लेकर आगे बढ़ रही है। पार्टी सही समय पर निर्णय लेती है। भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल पर कहा कि हर राज्य का अपना -अपना मॉडल होता है। छत्तीसगढ़ का मॉडल बेहद खास है। उन्होंने कहा कि बघेल के साथ पूरी कांग्रेस पार्टी खड़ी है।
विज्ञापन