फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Sai took high level meeting against Naxalites

सीएम साय ने ली हाईलेवल मीटिंग: बोले- नक्सलियों के खिलाफ पिछली सरकार ने नहीं लड़ी लड़ाई, हम लेंगे एक्शन

Wed, 31 Jan 2024 11:18 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 31 Jan 2024 11:18 PM IST
सार

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा कैम्प के आसपास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मुख्यमंत्री सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि देने जगदलपुर गए थे।

विज्ञापन
CM Sai took high level meeting against Naxalites
सीएम साय ने ली हाई लेवल मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को महानदी भवन नवा रायपुर में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की हाई लेवल बैठक ली। इसमें नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार आई है, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई मजबूत हुई है। नक्सलियों के विरूद्ध हमारे पुलिस जवान मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज हो रहे हैं, लगातार कैम्प स्थापित हो रहे हैं। पिछली सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ गम्भीरता से लड़ाई नहीं लड़ी , लेकिन हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने माओवादी-आतंकियों के खात्मे की कार्यवाही की शुरुआत की है।  छत्तीसगढ़ से हम न सिर्फ इन्हें  खदेड़ेंगे बल्कि इनका नामो निशान मिटा देंगे। यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा कैंप के पास बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
 बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा कैम्प के आसपास लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। मुख्यमंत्री सुकमा जिले के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र के ग्राम टेकलगुड़ेम में 30 जनवरी को नक्सल मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रृद्धांजलि देने जगदलपुर गए थे। वहां से लौटकर शाम को मंत्रालय में अधिकारियों की हाई लेवल बैठक ली। इसमें अधिकारियों से सख्ती से कहा कि राज्य से नक्सलियों के खात्में के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, इसके लिए ठोस रणनीति के साथ प्रभावी कार्यवाही की जाए। 

अभियान से बौखलाई नक्सली
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में माओवाद-आतंक के खात्मे के लिए बीते एक डेढ़ माह से संचालित अभियान के चलते नक्सली बौखला गए हैं और इसी के चलते हमारे सुरक्षा बलों के जवानों पर घात लगाकर कायराना हमला कर रहे हैं। नक्सलियों की यह हरकत बेहद घृणित है। हमें नक्सलियों को हर हाल में मुंहतोड़ जबाव देना है।

नक्सली अपने अस्तित्व को बचाने कर रहे कायराना हरकत
 मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स के लगातार आगे बढ़ते जाने से पहुंचविहीन इलाकों में भी कैम्प लगाने से माओवादी आतंकी बौखला गए हैं। अपने अस्तित्व के बचाव में नक्सली कायराना हमला कर रहे हैं। इस बात को हमें भली-भांति समझना होगा। 


तेजी से एक्शन के निर्देश
पुलिस के आलाअधिकारियों को अपने सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नक्सलियों के खिलाफ कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें प्रभावित इलाकों में सर्चिंग के दौरान बेहद सर्तक रहने की जरूरत है ताकि हम नक्सलियों के मनसूबों को बेनकाब और उन्हें नेस्तनाबूद कर सकें। 

ये रहे मौजूद
बैठक में उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव  अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, एडीजी अमित कुमार, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed