फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   CM Bhupesh Baghel targeted BJP on Ramayana Festival in raipur

Raipur: CM भूपेश ने कहा- राम को हम सुख-दुख में याद करते हैं, BJP की तरह सिर्फ वोट के लिए नहीं

Thu, 01 Jun 2023 04:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 01 Jun 2023 04:37 PM IST
सार

सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। अपने जीवन का बड़ा काल खंड उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया है। उन्हीं की कृपा से "राष्ट्रीय रामायण महोत्सव" जैसा शुभ और पवित्र, भव्य आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन
CM Bhupesh Baghel targeted BJP on Ramayana Festival in raipur
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, रामायण महोत्सव कार्यक्रम से भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि, राम आदि और अंत दोनों हैं। उनका छत्तीसगढ़ से विशेष नाता है। वो कौशल्या के राम हैं, माता शबरी के राम हैं, वो छत्तीसगढ़ के भांचा (भांजा) हैं। हम सब उन्हें अनेक रूपों में देखते हैं, पूजते हैं, स्मरण करते हैं। सीएम ने कहा कि, हम उन्हें सुख- दुख दोनों में याद करते हैं। भाजपा की तरह केवल चुनाव के समय वोट के लिए याद नहीं करते। भाजपा और कांग्रेस में यही अंतर है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए रायगढ़ जाने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बात की। कहा कि, हम सब कितने सौभाग्यशाली हैं कि प्रभु राम हम सबके भांचा हैं। अपने जीवन का बड़ा काल खंड उन्होंने छत्तीसगढ़ में बिताया है। उन्हीं की कृपा से "राष्ट्रीय रामायण महोत्सव" जैसा शुभ और पवित्र, भव्य आयोजन हो रहा है। सीएम बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी तंज कसा। कहा कि, मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए, कांग्रेस के नेता। गोली लगने के समय उन्होंने सबसे पहले हे राम कहा था। यह लोग तो कहते हैं कि आजादी भी 2014 के बाद मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed