फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Smriti Irani took a marathon meetings in Raipur; allegation on congress

बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस: स्मृति ने ली मैराथन बैठकें; कांग्रेस पर बोलीं- बीजेपी का हर कार्यकर्ता कर्मयोगी

Mon, 26 Oct 2026 07:44 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 26 Oct 2026 07:44 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बीजेपी प्रदेश कार्यालय बोरिया कला में मैराथन बैठक ली। इसमें मिशन 2028 को लेकर मंथन किया गया। इस संबंध में रणनीति बनाई गई। ईरानी ने विधायकों, सांसदों, सीनियर नेताओं और साय कैबिनेट के मंत्रियों से कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Smriti Irani took a marathon meetings in Raipur; allegation on congress
बैठक लेतीं छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बीजेपी प्रदेश कार्यालय बोरिया कला में मैराथन बैठक ली। इसमें मिशन 2028 को लेकर मंथन किया गया। इस संबंध में रणनीति बनाई गई। ईरानी ने विधायकों, सांसदों, सीनियर नेताओं और साय कैबिनेट के मंत्रियों से कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। कांग्रेस के कार्यकताओं को लेकर लगाये गये आरोपों पर कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता कर्मयोगी है। उनके कर्मयोग से ही संगठन हमेशा मजबूत हुआ है। यह राष्ट्र प्रथम के विचार और कार्यकर्ताओं के निःस्वार्थ पसीने से सिंचित वैचारिक आंदोलन है। अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का उत्थान ही हमारी सफलता का पैमाना है। 
विज्ञापन



विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सादगी हमारे सार्वजनिक जीवन का स्थायी आभूषण होनी चाहिए। आज तकनीक का युग है, सोशल मीडिया पर संवाद जरूरी है, लेकिन वह कभी जमीनी स्पर्श का विकल्प नहीं हो सकता। मिशन 2028 को लेकर हमें गांव-गांव, पारा-टोला और बस्तर से लेकर सरगुजा तक जन-जन से सघन संपर्क साधना होगा और आमजन के सुख-दुख में उनकी चौखट पर और मजबूती से खड़ा होना। उनकी बात को सुनना और समाधान तक पहुंचाना, यही कार्यकर्ता का सच्चा धर्म है। जब कार्यकर्ता जनता के बीच बिना किसी औपचारिकता और सादगी के साथ बैठता है, तब संगठन परिवार बन जाता है। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी ने कहा कि संगठन के विस्तार को प्रत्येक बूथ तक ले जाकर अभेद्य बनाना है। हम सबके पराक्रम व परिश्रम से फिर से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाएंगे। यही हम सबका संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिनभर चला बैठकों का दौर 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर (प्रदेश भाजपा कार्यालय) में बैठकों का सघन दौर चला। उन्होंने आगामी राजनीतिक रणनीतियों को गति देने के उद्देश्य से मौजूदा विधायकों, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, प्रदेश मंत्रिमंडल और भाजपा कोर ग्रुप के साथ लगातार बैठकें कीं।



विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा
बैठक के प्रथम सत्र में मौजूदा विधायकों की बैठक हुई। इसमें जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, जनता से सीधा संवाद और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। द्वितीय सत्र की बैठक में लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संसदीय क्षेत्रों में विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।



बनाई गई रणनीति
बैठक के तृतीय सत्र में प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ बैठक हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील की। बैठकों के अंतिम सत्र में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। अगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों व भावी रणनीतियों पर गहन मंथन कर रूपरेखा तय की गई। 



पार्टी की रणनीति पर चर्चा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा की दो दिनों तक चली बैठकों के बाद पत्रकारों से चर्चा में कहा कि भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति इरानी के दो दिवसीय प्रवास में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। 
संगठन की दृष्टि से यह बेहद ही अहम बैठकें रही हैं। इसमें पार्टी की रणनीति व आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की है। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ईरानी एवं सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभू ने विभिन्न सत्रों में लगभग 12 श्रेणियों की बैठकें ली हैं।




कांग्रेस पर बरसे किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  देव ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के पास काफी समय है, इसलिए कांग्रेस पार्टी कुछ कर नहीं रही है; लेकिन भ्रामक प्रचार करने वाली एजेंसी का रूप ले चुकी है। हमारी बैठकों में क्या हो रहा है, कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने के लिए काल्पनिक कहानियां रच रही है जिनका सत्य से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जिस तरह से भाषायी गरिमा को तार-तार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता के संदर्भ में जो बातें कहीं उसकी जिसकी निंदा की जाए कम है। कांग्रेस के संस्कार में किसी भी का अपमान करना पहली प्राथमिकता है। संस्कारहीन लोगों से क्या उम्मीद कर सकते है। उनके बयान से समूचा देश व्यथित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान की समीक्षा भी बैठक के दौरान हुई, जिसके आगामी कार्यक्रम पर बिन्दुवार चर्चा हुई।


ये रहे मौजूद
इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश सह प्रभारी सिध्दार्थ शंभू, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, उप मुख्यमंत्री अरूण साव, विजय शर्मा, सहित मंत्री, सांसद, विधायक व कोर ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed