{"_id":"6adf6bcd85f9ca044f0b783b","slug":"raipur-top-news-today-arnab-cyclone-threat-3-dead-in-road-accident-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर की बड़ी खबरेंः अर्नब चक्रवात का खतरा, सड़क हादसे में पांच की मौत, बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर की बड़ी खबरेंः अर्नब चक्रवात का खतरा, सड़क हादसे में पांच की मौत, बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस
Mon, 26 Oct 2026 08:34 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 26 Oct 2026 08:34 PM IST
सार
आज रायपुर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आई हैं। इनमें रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर सड़क हादसे में पांच की मौत और 16 लोग घायल, अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट, बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने मैराथन बैठक लेकर मिशन 2028 पर किया फोकस, शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी,छत्तीसगढ़ी गाने की फरमाइश को लेकर बार में बवाल चर्चा में रहीं।
विज्ञापन
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
1. छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 यात्रियों की मौत, 16 घायल
छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आज फिर एक बड़ा हादसा हुआ है। रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे नंबर 130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। सोमवार की सुबह बलौदाबाजार जिले के दरचुरा के पास तेज रफ्तार बस खड़े ट्रक के अंदर जा घुसी। इस वजह से पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 16 से ज्यादा लोग घायल हुए, यह सड़क दुर्घटना सिमगा थाना क्षेत्र की है।
पढ़ें पूरी खबरः छत्तीसगढ़ सड़क हादसा: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बस, 5 यात्रियों की मौत, 16 घायल
2. अर्नब चक्रवात का छत्तीसगढ़ में कितना असर? दो दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी, कलेक्टर्स को मिले ये निर्देश
छत्तीसगढ़ में अर्नब चक्रवात को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। 26 अक्टूबर पूर्वी मध्य और उससे सटे पश्चिमी मध्य बंगाल की खाडी के ऊपर चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर 27 अक्टूबर को हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबरः अर्नब चक्रवात का छत्तीसगढ़ में कितना असर? दो दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी, कलेक्टर्स को मिले ये निर्देश
3. बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस: स्मृति ने ली मैराथन बैठकें; कांग्रेस पर बोलीं- बीजेपी का हर कार्यकर्ता कर्मयोगी
छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बीजेपी प्रदेश कार्यालय बोरिया कला में मैराथन बैठक ली। इसमें मिशन 2028 को लेकर मंथन किया गया। इस संबंध में रणनीति बनाई गई। ईरानी ने विधायकों, सांसदों, सीनियर नेताओं और साय कैबिनेट के मंत्रियों से कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। कांग्रेस के कार्यकताओं को लेकर लगाये गये आरोपों पर कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता कर्मयोगी है।
पढ़ें पूरी खबरः बीजेपी का मिशन 2028 पर फोकस: स्मृति ने ली मैराथन बैठकें; कांग्रेस पर बोलीं- बीजेपी का हर कार्यकर्ता कर्मयोगी
4. रायपुर: शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश, संशोधित आदेश जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। इससे पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था लेकिन अब शासन ने इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है।
पढ़ें पूरी खबरः रायपुर: शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को सामान्य अवकाश, संशोधित आदेश जारी
5. रायपुर: छत्तीसगढ़ी गाने की फरमाइश को लेकर बार में बवाल, ग्राहक-कर्मचारी भिड़े,दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर
आश्रम तिराहे पर स्थित बार में छत्तीसगढ़ी गाना बजाने की मांग को लेकर ग्राहकों और बार कर्मचारियों के बीच हिंसक विवाद हो गया। 25 अक्तूबर की रात करीब साढ़े 11 बजे हुई इस घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। झगड़े में दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं।
पढ़ें पूरी खबरः रायपुर: छत्तीसगढ़ी गाने की फरमाइश को लेकर बार में बवाल, ग्राहक-कर्मचारी भिड़े,दोनों पक्षों ने दर्ज कराई एफआईआर